అర్జునవిషాదయోగ
Bhagavad Gita Chapter 1 in Telugu
Arjun Viṣhād Yog · अर्जुन का विषाद · 47 श्लोक
🌐 अपनी भाषा में पढ़ें
अध्याय सारांश
भगवद गीता का पहला अध्याय अर्जुन विशाद योग उन पात्रों और परिस्थितियों का परिचय कराता है जिनके कारण पांडवों और कौरवों के बीच महाभारत का महासंग्राम हुआ। यह अध्याय उन कारणों का वर्णन करता है जिनके कारण भगवद गीता का ईश्वरावेश हुआ। जब महाबली योद्धा अर्जुन दोनों पक्षों पर युद्ध के लिए तैयार खड़े योद्धाओं को देखते हैं तो वह अपने ही रिश्तेदारों एवं मित्रों को खोने के डर तथा फलस्वरूप पापों के कारण दुखी और उदास हो जाते हैं। इसलिए वह श्री कृष्ण को पूरी तरह से आत्मसमर्पण करते हैं। इस प्रकार, भगवद गीता के ज्ञान का प्रकाश होता है।
🔊 किसी भी श्लोक को सुनने के लिए ▶ दबाएँ
ధృతరాష్ట్ర ఉవాచ ధర్మక్షేత్రే కురుక్షేత్రే సమవేతా యుయుత్సవః। మామకాః పాణ్డవాశ్చైవ కిమకుర్వత సఞ్జయ॥
dhṛitarāśhtra uvācha dharma-kṣhetre kuru-kṣhetre samavetā yuyutsavaḥ māmakāḥ pāṇḍavāśhchaiva kimakurvata sañjaya
अर्थधृतराष्ट्र ने कहा -- हे संजय ! धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में एकत्र हुए युद्ध के इच्छुक (युयुत्सव:) मेरे और पाण्डु के पुत्रों ने क्या किया?
సఞ్జయ ఉవాచ దృష్ట్వా తు పాణ్డవానీకం వ్యూఢం దుర్యోధనస్తదా। ఆచార్యముపసఙ్గమ్య రాజా వచనమబ్రవీత్॥
sañjaya uvācha dṛiṣhṭvā tu pāṇḍavānīkaṁ vyūḍhaṁ duryodhanastadā āchāryamupasaṅgamya rājā vachanamabravīt
अर्थसंजय ने कहा -- पाण्डव-सैन्य की व्यूह रचना देखकर राजा दुर्योधन ने आचार्य द्रोण के पास जाकर ये वचन कहे।
పశ్యైతాం పాణ్డుపుత్రాణామాచార్య మహతీం చమూమ్। వ్యూఢాం ద్రుపదపుత్రేణ తవ శిష్యేణ ధీమతా॥
paśhyaitāṁ pāṇḍu-putrāṇām āchārya mahatīṁ chamūm vyūḍhāṁ drupada-putreṇa tava śhiṣhyeṇa dhīmatā
अर्थहे आचार्य ! आपके बुद्धिमान शिष्य द्रुपदपुत्र (धृष्टद्द्युम्न) द्वारा व्यूहाकार खड़ी की गयी पाण्डु पुत्रों की इस महती सेना को देखिये।
అత్ర శూరా మహేష్వాసా భీమార్జునసమా యుధి। యుయుధానో విరాటశ్చ ద్రుపదశ్చ మహారథః॥
atra śhūrā maheṣhvāsā bhīmārjuna-samā yudhi yuyudhāno virāṭaśhcha drupadaśhcha mahā-rathaḥ
अर्थइस सेना में महान् धनुर्धारी शूर योद्धा है , जो युद्ध में भीम और अर्जुन के समान हैं , जैसे -- युयुधान, विराट तथा महारथी राजा द्रुपद।
ధృష్టకేతుశ్చేకితానః కాశిరాజశ్చ వీర్యవాన్। పురుజిత్కున్తిభోజశ్చ శైబ్యశ్చ నరపుఙ్గవః॥
dhṛiṣhṭaketuśhchekitānaḥ kāśhirājaśhcha vīryavān purujit kuntibhojaśhcha śhaibyaśhcha nara-puṅgavaḥ yudhāmanyuśhcha vikrānta uttamaujāśhcha vīryavān
अर्थधृष्टकेतु, चेकितान, बलवान काशिराज, पुरुजित्, कुन्तिभोज और मनुष्यों में श्रेष्ठ शैब्य।
యుధామన్యుశ్చ విక్రాన్త ఉత్తమౌజాశ్చ వీర్యవాన్। సౌభద్రో ద్రౌపదేయాశ్చ సర్వ ఏవ మహారథాః॥
saubhadro draupadeyāśhcha sarva eva mahā-rathāḥ
अर्थपराक्रमी युधामन्यु, बलवान् उत्तमौजा, सुभद्रापुत्र (अभिमन्यु) और द्रोपदी के पुत्र -- ये सब महारथी हैं।
అస్మాకం తు విశిష్టా యే తాన్నిబోధ ద్విజోత్తమ। నాయకా మమ సైన్యస్య సంజ్ఞార్థం తాన్బ్రవీమి తే॥
asmākaṁ tu viśhiṣhṭā ye tānnibodha dwijottama nāyakā mama sainyasya sanjñārthaṁ tānbravīmi te
अर्थहे द्विजोत्तम ! हमारे पक्ष में भी जो विशिष्ट योद्धागण हैं , उनको आप जान लीजिये; आपकी जानकारी के लिये अपनी सेना के नायकों के नाम मैं आपको बताता हूँ।
భవాన్భీష్మశ్చ కర్ణశ్చ కృపశ్చ సమితిఞ్జయః। అశ్వత్థామా వికర్ణశ్చ సౌమదత్తిస్తథైవ చ॥
bhavānbhīṣhmaśhcha karṇaśhcha kṛipaśhcha samitiñjayaḥ aśhvatthāmā vikarṇaśhcha saumadattis tathaiva cha
अर्थएक तो स्वयं आप, भीष्म, कर्ण, और युद्ध विजयी कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा, विकर्ण और सोमदत्त का पुत्र है।
అన్యే చ బహవః శూరా మదర్థే త్యక్తజీవితాః। నానాశస్త్రప్రహరణాః సర్వే యుద్ధవిశారదాః॥
anye cha bahavaḥ śhūrā madarthe tyaktajīvitāḥ nānā-śhastra-praharaṇāḥ sarve yuddha-viśhāradāḥ
अर्थमेरे लिए प्राण त्याग करने के लिए तैयार, अनेक प्रकार के शस्त्रास्त्रों से सुसज्जित तथा युद्ध में कुशल और भी अनेक शूर वीर हैं।
అపర్యాప్తం తదస్మాకం బలం భీష్మాభిరక్షితమ్। పర్యాప్తం త్విదమేతేషాం బలం భీమాభిరక్షితమ్॥
aparyāptaṁ tadasmākaṁ balaṁ bhīṣhmābhirakṣhitam paryāptaṁ tvidameteṣhāṁ balaṁ bhīmābhirakṣhitam
अर्थभीष्म के द्वारा हमारी रक्षित सेना अपर्याप्त है; किन्तु भीम द्वारा रक्षित उनकी सेना पर्याप्त है अथवा, भीष्म के द्वारा रक्षित हमारी सेना अपरिमित है किन्तु भीम के द्वारा रक्षित उनकी सेना परिमित ही है।
అయనేషు చ సర్వేషు యథాభాగమవస్థితాః। భీష్మమేవాభిరక్షన్తు భవన్తః సర్వ ఏవ హి॥
ayaneṣhu cha sarveṣhu yathā-bhāgamavasthitāḥ bhīṣhmamevābhirakṣhantu bhavantaḥ sarva eva hi
अर्थविभिन्न मोर्चों पर अपने-अपने स्थान पर स्थित रहते हुए आप सब लोग भीष्म पितामह की ही सब ओर से रक्षा करें।
తస్య సంజనయన్హర్షం కురువృద్ధః పితామహః। సింహనాదం వినద్యోచ్చైః శఙ్ఖం దధ్మౌ ప్రతాపవాన్॥
tasya sañjanayan harṣhaṁ kuru-vṛiddhaḥ pitāmahaḥ siṁha-nādaṁ vinadyochchaiḥ śhaṅkhaṁ dadhmau pratāpavān
अर्थउस समय कौरवों में वृद्ध, प्रतापी पितामह भीष्म ने उस (दुर्योधन) के हृदय में हर्ष उत्पन्न करते हुये उच्च स्वर में गरज कर शंखध्वनि की।
తతః శఙ్ఖాశ్చ భేర్యశ్చ పణవానకగోముఖాః। సహసైవాభ్యహన్యన్త స శబ్దస్తుములోఽభవత్॥
tataḥ śhaṅkhāśhcha bheryaśhcha paṇavānaka-gomukhāḥ sahasaivābhyahanyanta sa śhabdastumulo ’bhavat
अर्थतत्पश्चात् शंख, नगारे, ढोल व शृंगी आदि वाद्य एक साथ ही बज उठे, जिनका बड़ा भयंकर शब्द हुआ।
తతః శ్వేతైర్హయైర్యుక్తే మహతి స్యన్దనే స్థితౌ। మాధవః పాణ్డవశ్చైవ దివ్యౌ శఙ్ఖౌ ప్రదధ్మతుః॥
tataḥ śhvetairhayairyukte mahati syandane sthitau mādhavaḥ pāṇḍavaśhchaiva divyau śhaṅkhau pradadhmatuḥ
अर्थइसके उपरान्त श्वेत अश्वों से युक्त भव्य रथ में बैठे हुये माधव (श्रीकृष्ण) और पाण्डुपुत्र अर्जुन ने भी अपने दिव्य शंख बजाये।
పాఞ్చజన్యం హృషీకేశో దేవదత్తం ధనంజయః। పౌణ్డ్రం దధ్మౌ మహాశఙ్ఖం భీమకర్మా వృకోదరః॥
pāñchajanyaṁ hṛiṣhīkeśho devadattaṁ dhanañjayaḥ pauṇḍraṁ dadhmau mahā-śhaṅkhaṁ bhīma-karmā vṛikodaraḥ
अर्थभगवान् हृषीकेश ने पांचजन्य, धनंजय (अर्जुन) ने देवदत्त तथा भयंकर कर्म करने वाले भीम ने पौण्डू नामक महाशंख बजाया।
అనన్తవిజయం రాజా కున్తీపుత్రో యుధిష్ఠిరః। నకులః సహదేవశ్చ సుఘోషమణిపుష్పకౌ॥
anantavijayaṁ rājā kuntī-putro yudhiṣhṭhiraḥ nakulaḥ sahadevaśhcha sughoṣha-maṇipuṣhpakau
अर्थकुन्तीपुत्र राजा युधिष्ठिर ने अनन्त विजय नामक शंख और नकुल व सहदेव ने क्रमश: सुघोष और मणिपुष्पक नामक शंख बजाये।
కాశ్యశ్చ పరమేష్వాసః శిఖణ్డీ చ మహారథః। ధృష్టద్యుమ్నో విరాటశ్చ సాత్యకిశ్చాపరాజితః॥
kāśhyaśhcha parameṣhvāsaḥ śhikhaṇḍī cha mahā-rathaḥ dhṛiṣhṭadyumno virāṭaśhcha sātyakiśh chāparājitaḥ
अर्थश्रेष्ठ धनुषवाले काशिराज, महारथी शिखण्डी, धृष्टद्युम्न, राजा विराट और अजेय सात्यकि।
ద్రుపదో ద్రౌపదేయాశ్చ సర్వశః పృథివీపతే। సౌభద్రశ్చ మహాబాహుః శఙ్ఖాన్దధ్ముః పృథక్పృథక్॥
drupado draupadeyāśhcha sarvaśhaḥ pṛithivī-pate saubhadraśhcha mahā-bāhuḥ śhaṅkhāndadhmuḥ pṛithak pṛithak
अर्थहे राजन् ! राजा द्रुपद, द्रौपदी के पुत्र और महाबाहु सौभद्र (अभिमन्यु) इन सब ने अलग-अलग शंख बजाये।
స ఘోషో ధార్తరాష్ట్రాణాం హృదయాని వ్యదారయత్। నభశ్చ పృథివీం చైవ తుములో వ్యనునాదయన్॥
sa ghoṣho dhārtarāṣhṭrāṇāṁ hṛidayāni vyadārayat nabhaśhcha pṛithivīṁ chaiva tumulo nunādayan
अर्थवह भयंकर घोष आकाश और पृथ्वी पर गूँजने लगा और उसने धृतराष्ट्र के पुत्रों के हृदय विदीर्ण कर दिये।
అథ వ్యవస్థితాన్ దృష్ట్వా ధార్తరాష్ట్రాన్కపిధ్వజః। ప్రవృత్తే శస్త్రసంపాతే ధనురుద్యమ్య పాణ్డవః॥
atha vyavasthitān dṛiṣhṭvā dhārtarāṣhṭrān kapi-dhwajaḥ pravṛitte śhastra-sampāte dhanurudyamya pāṇḍavaḥ hṛiṣhīkeśhaṁ tadā vākyam idam āha mahī-pate
अर्थहे महीपते ! इस प्रकार जब युद्ध प्रारम्भ होने वाला ही था कि कपिध्वज अर्जुन ने धृतराष्ट्र के पुत्रों को स्थित देखकर धनुष उठाकर भगवान् हृषीकेश से ये शब्द कहे।
అర్జున ఉవాచ హృషీకేశం తదా వాక్యమిదమాహ మహీపతే। సేనయోరుభయోర్మధ్యే రథం స్థాపయ మేఽచ్యుత॥
arjuna uvācha senayor ubhayor madhye rathaṁ sthāpaya me ’chyuta
अर्थअर्जुन ने कहा -- हे! अच्युत मेरे रथ को दोनों सेनाओं के मध्य खड़ा कीजिये।
యావదేతాన్నిరీక్షేఽహం యోద్ధుకామానవస్థితాన్। కైర్మయా సహ యోద్ధవ్యమస్మిన్రణసముద్యమే॥
yāvadetān nirīkṣhe ’haṁ yoddhu-kāmān avasthitān kairmayā saha yoddhavyam asmin raṇa-samudyame
अर्थजिससे मैं युद्ध की इच्छा से खड़े इन लोगों का निरीक्षण कर सकूँ कि इस युद्ध में मुझे किनके साथ युद्ध करना है।
యోత్స్యమానానవేక్షేఽహం య ఏతేఽత్ర సమాగతాః। ధార్తరాష్ట్రస్య దుర్బుద్ధేర్యుద్ధే ప్రియచికీర్షవః॥
yotsyamānān avekṣhe ’haṁ ya ete ’tra samāgatāḥ dhārtarāṣhṭrasya durbuddher yuddhe priya-chikīrṣhavaḥ
अर्थदुर्बुद्धि धार्तराष्ट्र (दुर्योधन) का युद्ध में प्रिय चाहने वाले जो ये राजा लोग यहाँ एकत्र हुए हैं, उन युद्ध करने वालों को मैं देखूँगा।
సంజయ ఉవాచ ఏవముక్తో హృషీకేశో గుడాకేశేన భారత। సేనయోరుభయోర్మధ్యే స్థాపయిత్వా రథోత్తమమ్॥
sañjaya uvācha evam ukto hṛiṣhīkeśho guḍākeśhena bhārata senayor ubhayor madhye sthāpayitvā rathottamam
अर्थसंजय ने कहा -- हे भारत (धृतराष्ट्र) ! अर्जुन के इस प्रकार कहने पर भगवान् हृषीकेश ने दोनों सेनाओं के मध्य उत्तम रथ को खड़ा करके।
భీష్మద్రోణప్రముఖతః సర్వేషాం చ మహీక్షితామ్। ఉవాచ పార్థ పశ్యైతాన్సమవేతాన్కురూనితి॥
bhīṣhma-droṇa-pramukhataḥ sarveṣhāṁ cha mahī-kṣhitām uvācha pārtha paśhyaitān samavetān kurūn iti
अर्थभीष्म, द्रोण तथा पृथ्वी के समस्त शासकों के समक्ष उन्होंने कहा, "हे पार्थ यहाँ एकत्र हुये कौरवों को देखो"।
తత్రాపశ్యత్స్థితాన్పార్థః పితృ़నథ పితామహాన్। ఆచార్యాన్మాతులాన్భ్రాతృ़న్పుత్రాన్పౌత్రాన్సఖీంస్తథా॥
tatrāpaśhyat sthitān pārthaḥ pitṝīn atha pitāmahān āchāryān mātulān bhrātṝīn putrān pautrān sakhīṁs tathā śhvaśhurān suhṛidaśh chaiva senayor ubhayor api
अर्थवहाँ अर्जुन ने उन दोनों सेनाओं में खड़े पिता के भाइयों, पितामहों, आचार्यों, मामों, भाइयों, पुत्रों, पौत्रों, मित्रों, श्वसुरों और सुहृदों को भी देखा।
శ్వశురాన్సుహృదశ్చైవ సేనయోరుభయోరపి। తాన్సమీక్ష్య స కౌన్తేయః సర్వాన్బన్ధూనవస్థితాన్॥
tān samīkṣhya sa kaunteyaḥ sarvān bandhūn avasthitān kṛipayā parayāviṣhṭo viṣhīdann idam abravīt
अर्थइस प्रकार उन सब बन्धु-बान्धवों को खड़े देखकर कुन्ती पुत्र अर्जुन का मन करुणा से भर गया और विषादयुक्त होकर उसने यह कहा।
అర్జున ఉవాచ కృపయా పరయాఽఽవిష్టో విషీదన్నిదమబ్రవీత్। దృష్ట్వేమం స్వజనం కృష్ణ యుయుత్సుం సముపస్థితమ్॥
arjuna uvācha dṛiṣhṭvemaṁ sva-janaṁ kṛiṣhṇa yuyutsuṁ samupasthitam
अर्थ1.29।।अर्जुन ने कहा -- हे कृष्ण ! युद्ध की इच्छा रखकर उपस्थित हुए इन स्वजनों को देखकर मेरे अंग शिथिल हुये जाते हैं, मुख भी सूख रहा है और मेरे शरीर में कम्प तथा रोमांच हो रहा है।।
సీదన్తి మమ గాత్రాణి ముఖం చ పరిశుష్యతి। వేపథుశ్చ శరీరే మే రోమహర్షశ్చ జాయతే॥
sīdanti mama gātrāṇi mukhaṁ cha pariśhuṣhyati vepathuśh cha śharīre me roma-harṣhaśh cha jāyate
अर्थ1.29।।अर्जुन ने कहा -- हे कृष्ण ! युद्ध की इच्छा रखकर उपस्थित हुए इन स्वजनों को देखकर मेरे अंग शिथिल हुये जाते हैं, मुख भी सूख रहा है और मेरे शरीर में कम्प तथा रोमांच हो रहा है।
గాణ్డీవం స్రంసతే హస్తాత్త్వక్చైవ పరిదహ్యతే। న చ శక్నోమ్యవస్థాతుం భ్రమతీవ చ మే మనః॥
gāṇḍīvaṁ sraṁsate hastāt tvak chaiva paridahyate na cha śhaknomy avasthātuṁ bhramatīva cha me manaḥ
अर्थमेरे हाथ से गाण्डीव (धनुष) गिर रहा है और त्वचा जल रही है। मेरा मन भ्रमित सा हो रहा है, और मैं खड़े रहने में असमर्थ हूँ।
నిమిత్తాని చ పశ్యామి విపరీతాని కేశవ। న చ శ్రేయోఽనుపశ్యామి హత్వా స్వజనమాహవే॥
nimittāni cha paśhyāmi viparītāni keśhava na cha śhreyo ’nupaśhyāmi hatvā sva-janam āhave
अर्थहे केशव ! मैं शकुनों को भी विपरीत ही देख रहा हूँ और युद्ध में (आहवे) अपने स्वजनों को मारकर कोई कल्याण भी नहीं देखता हूँ।
న కాఙ్క్షే విజయం కృష్ణ న చ రాజ్యం సుఖాని చ। కిం నో రాజ్యేన గోవిన్ద కిం భోగైర్జీవితేన వా॥
na kāṅkṣhe vijayaṁ kṛiṣhṇa na cha rājyaṁ sukhāni cha kiṁ no rājyena govinda kiṁ bhogair jīvitena vā
अर्थहे कृष्ण ! मैं न विजय चाहता हूँ, न राज्य और न सुखों को ही चाहता हूँ। हे गोविन्द ! हमें राज्य से अथवा भोगों से और जीने से भी क्या प्रयोजन है?।
యేషామర్థే కాఙ్క్షితం నో రాజ్యం భోగాః సుఖాని చ। త ఇమేఽవస్థితా యుద్ధే ప్రాణాంస్త్యక్త్వా ధనాని చ॥
yeṣhām arthe kāṅkṣhitaṁ no rājyaṁ bhogāḥ sukhāni cha ta ime ’vasthitā yuddhe prāṇāṁs tyaktvā dhanāni cha
अर्थहमें जिनके लिये राज्य, भोग और सुखादि की इच्छा है, वे ही लोग धन और जीवन की आशा को त्यागकर युद्ध में खड़े हैं।
ఆచార్యాః పితరః పుత్రాస్తథైవ చ పితామహాః। మాతులాః శ్చశురాః పౌత్రాః శ్యాలాః సమ్బన్ధినస్తథా॥
āchāryāḥ pitaraḥ putrās tathaiva cha pitāmahāḥ mātulāḥ śhvaśhurāḥ pautrāḥ śhyālāḥ sambandhinas tathā
अर्थवे लोग गुरुजन, ताऊ, चाचा, पुत्र, पितामह, श्वसुर, पोते, श्यालक तथा अन्य सम्बन्धी हैं।
ఏతాన్న హన్తుమిచ్ఛామి ఘ్నతోఽపి మధుసూదన। అపి త్రైలోక్యరాజ్యస్య హేతోః కిం ను మహీకృతే॥
etān na hantum ichchhāmi ghnato ’pi madhusūdana api trailokya-rājyasya hetoḥ kiṁ nu mahī-kṛite
अर्थहे मधुसूदन ! इनके मुझे मारने पर अथवा त्रैलोक्य के राज्य के लिये भी मैं इनको मारना नहीं चाहता, फिर पृथ्वी के लिए कहना ही क्या है।
నిహత్య ధార్తరాష్ట్రాన్నః కా ప్రీతిః స్యాజ్జనార్దన। పాపమేవాశ్రయేదస్మాన్హత్వైతానాతతాయినః॥
nihatya dhārtarāṣhṭrān naḥ kā prītiḥ syāj janārdana pāpam evāśhrayed asmān hatvaitān ātatāyinaḥ
अर्थहे जनार्दन ! धृतराष्ट्र के पुत्रों की हत्या करके हमें क्या प्रसन्नता होगी? इन आततायियों को मारकर तो हमें केवल पाप ही लगेगा।
తస్మాన్నార్హా వయం హన్తుం ధార్తరాష్ట్రాన్స్వబాన్ధవాన్। స్వజనం హి కథం హత్వా సుఖినః స్యామ మాధవ॥
tasmān nārhā vayaṁ hantuṁ dhārtarāṣhṭrān sa-bāndhavān sva-janaṁ hi kathaṁ hatvā sukhinaḥ syāma mādhava
अर्थहे माधव ! इसलिये अपने बान्धव धृतराष्ट्र के पुत्रों को मारना हमारे लिए योग्य नहीं है, क्योंकि स्वजनों को मारकर हम कैसे सुखी होंगे।
యద్యప్యేతే న పశ్యన్తి లోభోపహతచేతసః। కులక్షయకృతం దోషం మిత్రద్రోహే చ పాతకమ్॥
yady apy ete na paśhyanti lobhopahata-chetasaḥ kula-kṣhaya-kṛitaṁ doṣhaṁ mitra-drohe cha pātakam
अर्थयद्यपि लोभ से भ्रष्टचित्त हुये ये लोग कुलनाशकृत दोष और मित्र द्रोह में पाप नहीं देखते हैं।
కథం న జ్ఞేయమస్మాభిః పాపాదస్మాన్నివర్తితుమ్। కులక్షయకృతం దోషం ప్రపశ్యద్భిర్జనార్దన॥
kathaṁ na jñeyam asmābhiḥ pāpād asmān nivartitum kula-kṣhaya-kṛitaṁ doṣhaṁ prapaśhyadbhir janārdana
अर्थपरन्तु, हेे जनार्दन ! कुलक्षय से होने वाले दोष को जानने वाले हम लोगों को इस पाप से विरत होने के लिए क्यों नहीं सोचना चाहिये।
కులక్షయే ప్రణశ్యన్తి కులధర్మాః సనాతనాః। ధర్మే నష్టే కులం కృత్స్నమధర్మోఽభిభవత్యుత॥
kula-kṣhaye praṇaśhyanti kula-dharmāḥ sanātanāḥ dharme naṣhṭe kulaṁ kṛitsnam adharmo ’bhibhavaty uta
अर्थकुल के नष्ट होने से सनातन धर्म नष्ट हो जाते हैं। धर्म नष्ट होने पर सम्पूर्ण कुल को अधर्म (पाप) दबा लेता है।
అధర్మాభిభవాత్కృష్ణ ప్రదుష్యన్తి కులస్త్రియః। స్త్రీషు దుష్టాసు వార్ష్ణేయ జాయతే వర్ణసఙ్కరః॥
adharmābhibhavāt kṛiṣhṇa praduṣhyanti kula-striyaḥ strīṣhu duṣhṭāsu vārṣhṇeya jāyate varṇa-saṅkaraḥ
अर्थहे कृष्ण ! पाप के अधिक बढ़ जाने से कुल की स्त्रियां दूषित हो जाती हैं, और हे वार्ष्णेय ! स्त्रियों के दूषित होने पर वर्णसंकर उत्पन्न होता है।
సఙ్కరో నరకాయైవ కులఘ్నానాం కులస్య చ। పతన్తి పితరో హ్యేషాం లుప్తపిణ్డోదకక్రియాః॥
saṅkaro narakāyaiva kula-ghnānāṁ kulasya cha patanti pitaro hy eṣhāṁ lupta-piṇḍodaka-kriyāḥ
अर्थवह वर्णसंकर कुलघातियों को और कुल को नरक में ले जाने का कारण बनता है। पिण्ड और जलदान की क्रिया से वंचित इनके पितर भी नरक में गिर जाते हैं।
దోషైరేతైః కులఘ్నానాం వర్ణసఙ్కరకారకైః। ఉత్సాద్యన్తే జాతిధర్మాః కులధర్మాశ్చ శాశ్వతాః॥
doṣhair etaiḥ kula-ghnānāṁ varṇa-saṅkara-kārakaiḥ utsādyante jāti-dharmāḥ kula-dharmāśh cha śhāśhvatāḥ
अर्थइन वर्णसंकर कारक दोषों से कुलघाती दोषों से सनातन कुलधर्म और जातिधर्म नष्ट हो जाते हैं।
ఉత్సన్నకులధర్మాణాం మనుష్యాణాం జనార్దన। నరకేఽనియతం వాసో భవతీత్యనుశుశ్రుమ॥
utsanna-kula-dharmāṇāṁ manuṣhyāṇāṁ janārdana narake ‘niyataṁ vāso bhavatītyanuśhuśhruma
अर्थहे जनार्दन ! हमने सुना है कि जिनके यहां कुल धर्म नष्ट हो जाता है, उन मनुष्यों का अनियत काल तक नरक में वास होता है।
అహో బత మహత్పాపం కర్తుం వ్యవసితా వయమ్। యద్రాజ్యసుఖలోభేన హన్తుం స్వజనముద్యతాః॥
aho bata mahat pāpaṁ kartuṁ vyavasitā vayam yad rājya-sukha-lobhena hantuṁ sva-janam udyatāḥ
अर्थअहो ! शोक है कि हम लोग बड़ा भारी पाप करने का निश्चय कर बैठे हैं, जो कि इस राज्यसुख के लोभ से अपने कुटुम्ब का नाश करने के लिये तैयार हो गये हैं।
యది మామప్రతీకారమశస్త్రం శస్త్రపాణయః। ధార్తరాష్ట్రా రణే హన్యుస్తన్మే క్షేమతరం భవేత్॥
yadi mām apratīkāram aśhastraṁ śhastra-pāṇayaḥ dhārtarāṣhṭrā raṇe hanyus tan me kṣhemataraṁ bhavet
अर्थयदि मुझ शस्त्ररहित और प्रतिकार न करने वाले को ये शस्त्रधारी कौरव रण में मारें, तो भी वह मेरे लिये कल्याणकारक होगा।
సఞ్జయ ఉవాచ ఏవముక్త్వాఽర్జునః సంఖ్యే రథోపస్థ ఉపావిశత్। విసృజ్య సశరం చాపం శోకసంవిగ్నమానసః॥
sañjaya uvācha evam uktvārjunaḥ saṅkhye rathopastha upāviśhat visṛijya sa-śharaṁ chāpaṁ śhoka-saṁvigna-mānasaḥ
अर्थसंजय ने कहा -- रणभूमि (संख्ये) में शोक से उद्विग्न मनवाला अर्जुन इस प्रकार कहकर बाणसहित धनुष को त्याग कर रथ के पिछले भाग में बैठ गया।