ధ్యానయోగ
Bhagavad Gita Chapter 6 in Telugu
Dhyān Yog · ध्यान · 47 श्लोक
🌐 अपनी भाषा में पढ़ें
अध्याय सारांश
भगवद गीता का छठा अध्याय ध्यान योग है। इस अध्याय में कृष्ण बताते हैं कि हम किस प्रकार ध्यान योग का अभ्यास कर सकते हैं। वे ध्यान की तैयारी में कर्म की भूमिका पर चर्चा करते हैं अथवा बताते हैं कि किस प्रकार भक्ति में किया गए कर्म मनुष्ये के मन को शुद्ध करते हैं और उसकी आध्यात्मिक चेतना की वृद्धि में सहायता करते हैं। वे उन बाधाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हैं जो कि मनुष्य को अपने दिमाग को नियंत्रित करते समय झेलनी पड़ती हैं अथवा उन सटीक तरीकों का वर्णन करते हैं जिनसे एक मनुष्य अपने दिमाग को जीत सकता है। उन्होंने प्रकट किया की हम किस प्रकार परमात्मा पर अपना ध्यान केंद्रित करके भगवान के साथ एक हो सकते हैं।
🔊 किसी भी श्लोक को सुनने के लिए ▶ दबाएँ
శ్రీ భగవానువాచ అనాశ్రితః కర్మఫలం కార్యం కర్మ కరోతి యః। స సంన్యాసీ చ యోగీ చ న నిరగ్నిర్న చాక్రియః॥
śhrī bhagavān uvācha anāśhritaḥ karma-phalaṁ kāryaṁ karma karoti yaḥ sa sannyāsī cha yogī cha na niragnir na chākriyaḥ
अर्थश्रीभगवान् ने कहा -- जो पुरुष कर्मफल पर आश्रित न होकर कर्तव्य कर्म करता है, वह संन्यासी और योगी है, न कि वह जिसने केवल अग्नि का और क्रियायों का त्याग किया है।।
యం సంన్యాసమితి ప్రాహుర్యోగం తం విద్ధి పాణ్డవ। న హ్యసంన్యస్తసఙ్కల్పో యోగీ భవతి కశ్చన॥
yaṁ sannyāsam iti prāhur yogaṁ taṁ viddhi pāṇḍava na hyasannyasta-saṅkalpo yogī bhavati kaśhchana
अर्थहे पाण्डव ! जिसको (शास्त्रवित्) संन्यास कहते हैं, उसी को तुम योग समझो; क्योंकि संकल्पों को न त्यागने वाला कोई भी पुरुष योगी नहीं होता।।
ఆరురుక్షోర్మునేర్యోగం కర్మ కారణముచ్యతే। యోగారూఢస్య తస్యైవ శమః కారణముచ్యతే॥
ārurukṣhor muner yogaṁ karma kāraṇam uchyate yogārūḍhasya tasyaiva śhamaḥ kāraṇam uchyate
अर्थयोग में आरूढ़ होने की इच्छा वाले मुनि के लिए कर्म करना ही हेतु (साधन) कहा है और योगारूढ़ हो जाने पर उसी पुरुष के लिए शम को (शांति, संकल्पसंन्यास) साधन कहा गया है।।
యదా హి నేన్ద్రియార్థేషు న కర్మస్వనుషజ్జతే। సర్వసఙ్కల్పసంన్యాసీ యోగారూఢస్తదోచ్యతే॥
yadā hi nendriyārtheṣhu na karmasv-anuṣhajjate sarva-saṅkalpa-sannyāsī yogārūḍhas tadochyate
अर्थजब (साधक) न इन्द्रियों के विषयों में और न कर्मों में आसक्त होता है तब सर्व संकल्पों के संन्यासी को योगारूढ़ कहा जाता है।।
ఉద్ధరేదాత్మనాఽఽత్మానం నాత్మానమవసాదయేత్। ఆత్మైవ హ్యాత్మనో బన్ధురాత్మైవ రిపురాత్మనః॥
uddhared ātmanātmānaṁ nātmānam avasādayet ātmaiva hyātmano bandhur ātmaiva ripur ātmanaḥ
अर्थमनुष्य को अपने द्वारा अपना उद्धार करना चाहिये और अपना अध: पतन नहीं करना चाहिये; क्योंकि आत्मा ही आत्मा का मित्र है और आत्मा (मनुष्य स्वयं) ही आत्मा का (अपना) शत्रु है।।
బన్ధురాత్మాఽఽత్మనస్తస్య యేనాత్మైవాత్మనా జితః। అనాత్మనస్తు శత్రుత్వే వర్తేతాత్మైవ శత్రువత్॥
bandhur ātmātmanas tasya yenātmaivātmanā jitaḥ anātmanas tu śhatrutve vartetātmaiva śhatru-vat
अर्थजिसने आत्मा (इंद्रियों,आदि) को आत्मा के द्वारा जीत लिया है, उस पुरुष का आत्मा उसका मित्र होता है, परन्तु अजितेन्द्रिय के लिए आत्मा शत्रु के समान स्थित होता है।।
జితాత్మనః ప్రశాన్తస్య పరమాత్మా సమాహితః। శీతోష్ణసుఖదుఃఖేషు తథా మానాపమానయోః॥
jitātmanaḥ praśhāntasya paramātmā samāhitaḥ śhītoṣhṇa-sukha-duḥkheṣhu tathā mānāpamānayoḥ
अर्थशीत-उष्ण, सुख-दु:ख तथा मान-अपमान में जो प्रशान्त रहता है, ऐसे जितात्मा पुरुष के लिये परमात्मा सम्यक् प्रकार से स्थित है, अर्थात्, आत्मरूप से विद्यमान है।।
జ్ఞానవిజ్ఞానతృప్తాత్మా కూటస్థో విజితేన్ద్రియః। యుక్త ఇత్యుచ్యతే యోగీ సమలోష్టాశ్మకాఞ్చనః॥
jñāna-vijñāna-tṛiptātmā kūṭa-stho vijitendriyaḥ yukta ityuchyate yogī sama-loṣhṭāśhma-kāñchanaḥ
अर्थजो योगी ज्ञान और विज्ञान से तृप्त है, जो विकार रहित (कूटस्थ) और जितेन्द्रिय है, जिसको मिट्टी, पाषाण और कंचन समान है, वह (परमात्मा से) युक्त कहलाता है।।
సుహృన్మిత్రార్యుదాసీనమధ్యస్థద్వేష్యబన్ధుషు। సాధుష్వపి చ పాపేషు సమబుద్ధిర్విశిష్యతే॥
suhṛin-mitrāryudāsīna-madhyastha-dveṣhya-bandhuṣhu sādhuṣhvapi cha pāpeṣhu sama-buddhir viśhiṣhyate
अर्थजो पुरुष सुहृद्, मित्र, शत्रु, उदासीन, मध्यस्थ, द्वेषी और बान्धवों में तथा धर्मात्माओं में और पापियों में भी समान भाव वाला है, वह श्रेष्ठ है।।
యోగీ యుఞ్జీత సతతమాత్మానం రహసి స్థితః। ఏకాకీ యతచిత్తాత్మా నిరాశీరపరిగ్రహః॥
yogī yuñjīta satatam ātmānaṁ rahasi sthitaḥ ekākī yata-chittātmā nirāśhīr aparigrahaḥ
अर्थशरीर और मन को संयमित किया हुआ योगी एकान्त स्थान पर अकेला रहता हुआ आशा और परिग्रह से मुक्त होकर निरन्तर मन को आत्मा में स्थिर करे।।
శుచౌ దేశే ప్రతిష్ఠాప్య స్థిరమాసనమాత్మనః। నాత్యుచ్ఛ్రితం నాతినీచం చైలాజినకుశోత్తరమ్॥
śhuchau deśhe pratiṣhṭhāpya sthiram āsanam ātmanaḥ nātyuchchhritaṁ nāti-nīchaṁ chailājina-kuśhottaram
अर्थशुद्ध (स्वच्छ) भूमि में कुश, मृगशाला और उस पर वस्त्र रखा हो ऐसे अपने आसन को न अति ऊँचा और न अति नीचा स्थिर स्थापित करके....৷৷.।।
తత్రైకాగ్రం మనః కృత్వా యతచిత్తేన్ద్రియక్రియః। ఉపవిశ్యాసనే యుఞ్జ్యాద్యోగమాత్మవిశుద్ధయే॥
tatraikāgraṁ manaḥ kṛitvā yata-chittendriya-kriyaḥ upaviśhyāsane yuñjyād yogam ātma-viśhuddhaye
अर्थवहाँ (आसन में बैठकर) मन को एकाग्र करके, चित्त और इन्द्रियों की क्रियाओं को वश में किये हुये आत्मशुद्धि के लिए योग का अभ्यास करे।।
సమం కాయశిరోగ్రీవం ధారయన్నచలం స్థిరః। సంప్రేక్ష్య నాసికాగ్రం స్వం దిశశ్చానవలోకయన్॥
samaṁ kāya-śhiro-grīvaṁ dhārayann achalaṁ sthiraḥ samprekṣhya nāsikāgraṁ svaṁ diśhaśh chānavalokayan
अर्थकाया, सिर और ग्रीवा को समान और अचल धारण किये हुए स्थिर होकर अपनी नासिका के अग्र भाग को देखकर अन्य दिशाओं को न देखता हुआ।।
ప్రశాన్తాత్మా విగతభీర్బ్రహ్మచారివ్రతే స్థితః। మనః సంయమ్య మచ్చిత్తో యుక్త ఆసీత మత్పరః॥
praśhāntātmā vigata-bhīr brahmachāri-vrate sthitaḥ manaḥ sanyamya mach-chitto yukta āsīta mat-paraḥ
अर्थ(साधक को) प्रशान्त अन्त:करण, निर्भय और ब्रह्मचर्य ब्रत में स्थित होकर, मन को संयमित करके चित्त को मुझमें लगाकर मुझे ही परम लक्ष्य समझकर बैठना चाहिए।।
యుఞ్జన్నేవం సదాఽఽత్మానం యోగీ నియతమానసః। శాన్తిం నిర్వాణపరమాం మత్సంస్థామధిగచ్ఛతి॥
yuñjann evaṁ sadātmānaṁ yogī niyata-mānasaḥ śhantiṁ nirvāṇa-paramāṁ mat-sansthām adhigachchhati
अर्थइस प्रकार सदा मन को स्थिर करने का प्रयास करता हुआ संयमित मन का योगी मुझमें स्थित परम निर्वाण (मोक्ष) स्वरूप शांति को प्राप्त होता है।।
నాత్యశ్నతస్తు యోగోఽస్తి న చైకాన్తమనశ్నతః। న చాతిస్వప్నశీలస్య జాగ్రతో నైవ చార్జున॥
nātyaśhnatastu yogo ’sti na chaikāntam anaśhnataḥ na chāti-svapna-śhīlasya jāgrato naiva chārjuna
अर्थपरन्तु, हे अर्जुन ! यह योग उस पुरुष के लिए सम्भव नहीं होता, जो अधिक खाने वाला है या बिल्कुल न खाने वाला है तथा जो अधिक सोने वाला है या सदा जागने वाला है।।
యుక్తాహారవిహారస్య యుక్తచేష్టస్య కర్మసు। యుక్తస్వప్నావబోధస్య యోగో భవతి దుఃఖహా॥
yuktāhāra-vihārasya yukta-cheṣhṭasya karmasu yukta-svapnāvabodhasya yogo bhavati duḥkha-hā
अर्थउस पुरुष के लिए योग दु:खनाशक होता है, जो युक्त आहार और विहार करने वाला है, यथायोग्य चेष्टा करने वाला है और परिमित शयन और जागरण करने वाला है।।
యదా వినియతం చిత్తమాత్మన్యేవావతిష్ఠతే। నిఃస్పృహః సర్వకామేభ్యో యుక్త ఇత్యుచ్యతే తదా॥
yadā viniyataṁ chittam ātmanyevāvatiṣhṭhate niḥspṛihaḥ sarva-kāmebhyo yukta ityuchyate tadā
अर्थवश में किया हुआ चित्त जिस कालमें अपने स्वरुपमें ही स्थित हो जाता है और स्वयं सम्पूर्ण पदार्थों नि: स्पृह हो जाता है, उस कालमें वह योगी कहा जाता है।
యథా దీపో నివాతస్థో నేఙ్గతే సోపమా స్మృతా। యోగినో యతచిత్తస్య యుఞ్జతో యోగమాత్మనః॥
yathā dīpo nivāta-stho neṅgate sopamā smṛitā yogino yata-chittasya yuñjato yogam ātmanaḥ
अर्थजैसे स्पन्दनरहित वायुके स्थानमें स्थित दीपककी लौ चेष्टारहित हो जाती है, योगका अभ्यास करते हुए यतचित्तवाले योगीके चित्तकी वैसी ही उपमा कही गयी है।।
యత్రోపరమతే చిత్తం నిరుద్ధం యోగసేవయా। యత్ర చైవాత్మనాఽఽత్మానం పశ్యన్నాత్మని తుష్యతి॥
yatroparamate chittaṁ niruddhaṁ yoga-sevayā yatra chaivātmanātmānaṁ paśhyann ātmani tuṣhyati
अर्थयोगका सेवन करनेसे जिस अवस्थामें निरुध्द चित्त उपराम हो जाता है तथा जिस अवस्थामें स्वयं अपने-आपमें अपने-आपको देखता हुआ अपने-आपमें सन्तुष्ट हो जाता है।।
సుఖమాత్యన్తికం యత్తద్బుద్ధిగ్రాహ్యమతీన్ద్రియమ్। వేత్తి యత్ర న చైవాయం స్థితశ్చలతి తత్త్వతః॥
sukham ātyantikaṁ yat tad buddhi-grāhyam atīndriyam vetti yatra na chaivāyaṁ sthitaśh chalati tattvataḥ
अर्थजो सुख आत्यन्तिक, अतीन्द्रिय और बुध्दिग्राह्म है, उस सुखका जिस अवस्थामें अनुभव करता है और जिस सुखमें स्थित हुआ यह ध्यानयोगी फिर कभी तत्वसे विचलित नहीं होता है।।
యం లబ్ధ్వా చాపరం లాభం మన్యతే నాధికం తతః। యస్మిన్స్థితో న దుఃఖేన గురుణాపి విచాల్యతే॥
yaṁ labdhvā chāparaṁ lābhaṁ manyate nādhikaṁ tataḥ yasmin sthito na duḥkhena guruṇāpi vichālyate
अर्थजिस लाभकी प्राप्ति होनेपर उससे अधिक कोई दूसरा लाभ उसके माननेमें भी नहीं आता और जिसमें स्थित होनेपर वह बड़े भारी दु:ख से भी विचलित नहीं होता है।।
తం విద్యాద్ దుఃఖసంయోగవియోగం యోగసంజ్ఞితమ్। స నిశ్చయేన యోక్తవ్యో యోగోఽనిర్విణ్ణచేతసా॥
taṁ vidyād duḥkha-sanyoga-viyogaṁ yogasaṅjñitam sa niśhchayena yoktavyo yogo ’nirviṇṇa-chetasā
अर्थदु:ख के संयोग से वियोग है, उसीको 'योग' नामसे जानना चाहिये । (वह योग जिस ध्यानयोग लक्ष्य है,) उस ध्यानयोका अभ्यास न उकताये हुए चित्तसे निश्चयपूर्वक करना चाहिये।।
సఙ్కల్పప్రభవాన్కామాంస్త్యక్త్వా సర్వానశేషతః। మనసైవేన్ద్రియగ్రామం వినియమ్య సమన్తతః॥
saṅkalpa-prabhavān kāmāns tyaktvā sarvān aśheṣhataḥ manasaivendriya-grāmaṁ viniyamya samantataḥ
अर्थसंकल्प से उत्पन्न समस्त कामनाओं को नि:शेष रूप से परित्याग कर मन के द्वारा इन्द्रिय समुदाय को सब ओर से सम्यक् प्रकार वश में करके।।
శనైః శనైరుపరమేద్ బుద్ధ్యా ధృతిగృహీతయా। ఆత్మసంస్థం మనః కృత్వా న కిఞ్చిదపి చిన్తయేత్॥
śhanaiḥ śhanair uparamed buddhyā dhṛiti-gṛihītayā ātma-sansthaṁ manaḥ kṛitvā na kiñchid api chintayet
अर्थशनै: शनै: धैर्ययुक्त बुद्धि के द्वारा (योगी) उपरामता (शांति) को प्राप्त होवे; मन को आत्मा में स्थित करके फिर अन्य कुछ भी चिन्तन न करे।।
యతో యతో నిశ్చరతి మనశ్చఞ్చలమస్థిరమ్। తతస్తతో నియమ్యైతదాత్మన్యేవ వశం నయేత్॥
yato yato niśhcharati manaśh chañchalam asthiram tatas tato niyamyaitad ātmanyeva vaśhaṁ nayet
अर्थयह चंचल और अस्थिर मन जिन कारणों से (विषयों में) विचरण करता है, उनसे संयमित करके उसे आत्मा के ही वश में लावे अर्थात् आत्मा में स्थिर करे।।
ప్రశాన్తమనసం హ్యేనం యోగినం సుఖముత్తమమ్। ఉపైతి శాన్తరజసం బ్రహ్మభూతమకల్మషమ్॥
praśhānta-manasaṁ hyenaṁ yoginaṁ sukham uttamam upaiti śhānta-rajasaṁ brahma-bhūtam akalmaṣham
अर्थजिसका मन प्रशान्त है, जो पापरहित (अकल्मषम्) है और जिसका रजोगुण (विक्षेप) शांत हुआ है, ऐसे ब्रह्मरूप हुए इस योगी को उत्तम सुख प्राप्त होता है।।
యుఞ్జన్నేవం సదాఽఽత్మానం యోగీ విగతకల్మషః। సుఖేన బ్రహ్మసంస్పర్శమత్యన్తం సుఖమశ్నుతే॥
yuñjann evaṁ sadātmānaṁ yogī vigata-kalmaṣhaḥ sukhena brahma-sansparśham atyantaṁ sukham aśhnute
अर्थइस प्रकार मन को सदा आत्मा में स्थिर करने का योग करने वाला पापरहित योगी सुखपूर्वक ब्रह्मसंस्पर्श का परम सुख प्राप्त करता है।।
సర్వభూతస్థమాత్మానం సర్వభూతాని చాత్మని। ఈక్షతే యోగయుక్తాత్మా సర్వత్ర సమదర్శనః॥
sarva-bhūta-stham ātmānaṁ sarva-bhūtāni chātmani īkṣhate yoga-yuktātmā sarvatra sama-darśhanaḥ
अर्थयोगयुक्त अन्त:करण वाला और सर्वत्र समदर्शी योगी आत्मा को सब भूतों में और भूतमात्र को आत्मा में देखता है।।
యో మాం పశ్యతి సర్వత్ర సర్వం చ మయి పశ్యతి। తస్యాహం న ప్రణశ్యామి స చ మే న ప్రణశ్యతి॥
yo māṁ paśhyati sarvatra sarvaṁ cha mayi paśhyati tasyāhaṁ na praṇaśhyāmi sa cha me na praṇaśhyati
अर्थजो पुरुष मुझे सर्वत्र देखता है और सबको मुझमें देखता है, उसके लिए मैं नष्ट नहीं होता (अर्थात् उसके लिए मैं दूर नहीं होता) और वह मुझसे वियुक्त नहीं होता।।
సర్వభూతస్థితం యో మాం భజత్యేకత్వమాస్థితః। సర్వథా వర్తమానోఽపి స యోగీ మయి వర్తతే॥
sarva-bhūta-sthitaṁ yo māṁ bhajatyekatvam āsthitaḥ sarvathā vartamāno ’pi sa yogī mayi vartate
अर्थजो पुरुष एकत्वभाव मंे स्थित हुआ सम्पूर्ण भूतों में स्थित मुझे भजता है, वह योगी सब प्रकार से वर्तता हुआ (रहता हुआ) मुझमें स्थित रहता है।।
ఆత్మౌపమ్యేన సర్వత్ర సమం పశ్యతి యోఽర్జున। సుఖం వా యది వా దుఃఖం సః యోగీ పరమో మతః॥
ātmaupamyena sarvatra samaṁ paśhyati yo ’rjuna sukhaṁ vā yadi vā duḥkhaṁ sa yogī paramo mataḥ
अर्थहे अर्जुन ! जो पुरुष अपने समान सर्वत्र सम देखता है, चाहे वह सुख हो या दु:ख, वह परम योगी माना गया है।।
అర్జున ఉవాచ యోఽయం యోగస్త్వయా ప్రోక్తః సామ్యేన మధుసూదన। ఏతస్యాహం న పశ్యామి చఞ్చలత్వాత్ స్థితిం స్థిరామ్॥
arjuna uvācha yo ’yaṁ yogas tvayā proktaḥ sāmyena madhusūdana etasyāhaṁ na paśhyāmi chañchalatvāt sthitiṁ sthirām
अर्थअर्जुन ने कहा -- हे मधुसूदन ! जो यह साम्य योग आपने कहा, मैं मन के चंचल होने से इसकी चिरस्थायी स्थिति को नहीं देखता हूं।।
చఞ్చలం హి మనః కృష్ణ ప్రమాథి బలవద్దృఢమ్। తస్యాహం నిగ్రహం మన్యే వాయోరివ సుదుష్కరమ్॥
chañchalaṁ hi manaḥ kṛiṣhṇa pramāthi balavad dṛiḍham tasyāhaṁ nigrahaṁ manye vāyor iva su-duṣhkaram
अर्थक्योंकि हे कृष्ण ! यह मन चंचल और प्रमथन स्वभाव का तथा बलवान् और दृढ़ है; उसका निग्रह करना मैं वायु के समान अति दुष्कर मानता हूँ ।।
శ్రీ భగవానువాచ అసంశయం మహాబాహో మనో దుర్నిగ్రహం చలం। అభ్యాసేన తు కౌన్తేయ వైరాగ్యేణ చ గృహ్యతే॥
śhrī bhagavān uvācha asanśhayaṁ mahā-bāho mano durnigrahaṁ chalam abhyāsena tu kaunteya vairāgyeṇa cha gṛihyate
अर्थश्रीभगवान् कहते हैं -- हे महबाहो ! नि:सन्देह मन चंचल और कठिनता से वश में होने वाला है; परन्तु, हे कुन्तीपुत्र ! उसे अभ्यास और वैराग्य के द्वारा वश में किया जा सकता है।।
అసంయతాత్మనా యోగో దుష్ప్రాప ఇతి మే మతిః। వశ్యాత్మనా తు యతతా శక్యోఽవాప్తుముపాయతః॥
asaṅyatātmanā yogo duṣhprāpa iti me matiḥ vaśhyātmanā tu yatatā śhakyo ’vāptum upāyataḥ
अर्थअसंयत मन के पुरुष द्वारा योग प्राप्त होना कठिन है, परन्तु स्वाधीन मन वाले प्रयत्नशील पुरुष द्वारा उपाय से योग प्राप्त होना संभव है, यह मेरा मत है।।
అర్జున ఉవాచ అయతిః శ్రద్ధయోపేతో యోగాచ్చలితమానసః। అప్రాప్య యోగసంసిద్ధిం కాం గతిం కృష్ణ గచ్ఛతి॥
arjuna uvācha ayatiḥ śhraddhayopeto yogāch chalita-mānasaḥ aprāpya yoga-sansiddhiṁ kāṅ gatiṁ kṛiṣhṇa gachchhati
अर्थअर्जुन ने कहा -- हे कृष्ण ! जिसका मन योग से चलायमान हो गया है, ऐसा अपूर्ण प्रयत्न वाला (अयति) श्रद्धायुक्त पुरुष योग की सिद्धि को न प्राप्त होकर किस गति को प्राप्त होता है?
కచ్చిన్నోభయవిభ్రష్టశ్ఛిన్నాభ్రమివ నశ్యతి। అప్రతిష్ఠో మహాబాహో విమూఢో బ్రహ్మణః పథి॥
kachchin nobhaya-vibhraṣhṭaśh chhinnābhram iva naśhyati apratiṣhṭho mahā-bāho vimūḍho brahmaṇaḥ pathi
अर्थहे महबाहो ! क्या वह ब्रह्म के मार्ग में मोहित तथा आश्रयरहित पुरुष छिन्न-भिन्न मेघ के समान दोनों ओर से भ्रष्ट हुआ नष्ट तो नहीं हो जाता है?
ఏతన్మే సంశయం కృష్ణ ఛేత్తుమర్హస్యశేషతః। త్వదన్యః సంశయస్యాస్య ఛేత్తా న హ్యుపపద్యతే॥
etan me sanśhayaṁ kṛiṣhṇa chhettum arhasyaśheṣhataḥ tvad-anyaḥ sanśhayasyāsya chhettā na hyupapadyate
अर्थहे कृष्ण ! मेरे इस संशय को नि:शेष रूप से छेदन (निराकरण) करने के लिए आप ही योग्य है; क्योंकि आपके अतिरिक्त अन्य कोई इस संशय का छेदन करन वाला (छेत्ता) मिलना संभव नहीं है।।
శ్రీ భగవానువాచ పార్థ నైవేహ నాముత్ర వినాశస్తస్య విద్యతే। నహి కల్యాణకృత్కశ్ిచద్దుర్గతిం తాత గచ్ఛతి॥
śhrī bhagavān uvācha pārtha naiveha nāmutra vināśhas tasya vidyate na hi kalyāṇa-kṛit kaśhchid durgatiṁ tāta gachchhati
अर्थश्रीभगवान् ने कहा -- हे पार्थ ! उस पुरुष का, न तो इस लोक में और न ही परलोक में ही नाश होता है; हे तात ! कोई भी शुभ कर्म करने वाला दुर्गति को नहीं प्राप्त होता है।।
ప్రాప్య పుణ్యకృతాం లోకానుషిత్వా శాశ్వతీః సమాః। శుచీనాం శ్రీమతాం గేహే యోగభ్రష్టోఽభిజాయతే॥
prāpya puṇya-kṛitāṁ lokān uṣhitvā śhāśhvatīḥ samāḥ śhuchīnāṁ śhrīmatāṁ gehe yoga-bhraṣhṭo’bhijāyate
अर्थयोगभ्रष्ट पुरुष पुण्यवानों के लोकों को प्राप्त होकर वहाँ दीर्घकाल तक वास करके शुद्ध आचरण वाले श्रीमन्त (धनवान) पुरुषों के घर में जन्म लेता है।।
అథవా యోగినామేవ కులే భవతి ధీమతామ్। ఏతద్ధి దుర్లభతరం లోకే జన్మ యదీదృశమ్॥
atha vā yoginām eva kule bhavati dhīmatām etad dhi durlabhataraṁ loke janma yad īdṛiśham
अर्थअथवा, (साधक) ज्ञानवान् योगियों के ही कुल में जन्म लेता है, परन्तु इस प्रकार का जन्म इस लोक में नि:संदेह अति दुर्लभ है।।
తత్ర తం బుద్ధిసంయోగం లభతే పౌర్వదేహికమ్। యతతే చ తతో భూయః సంసిద్ధౌ కురునన్దన॥
tatra taṁ buddhi-sanyogaṁ labhate paurva-dehikam yatate cha tato bhūyaḥ sansiddhau kuru-nandana
अर्थहे कुरुनन्दन ! वह पुरुष वहाँ पूर्व देह में प्राप्त किये गये ज्ञान से सम्पन्न होकर योगसंसिद्धि के लिए उससे भी अधिक प्रयत्न करता है।।
పూర్వాభ్యాసేన తేనైవ హ్రియతే హ్యవశోఽపి సః। జిజ్ఞాసురపి యోగస్య శబ్దబ్రహ్మాతివర్తతే॥
pūrvābhyāsena tenaiva hriyate hyavaśho ’pi saḥ jijñāsur api yogasya śhabda-brahmātivartate
अर्थउसी पूर्वाभ्यास के कारण वह अवश हुआ योग की ओर आकर्षित होता है। योग का जो केवल जिज्ञासु है वह शब्दब्रह्म का अतिक्रमण करता है।।
ప్రయత్నాద్యతమానస్తు యోగీ సంశుద్ధకిల్బిషః। అనేకజన్మసంసిద్ధస్తతో యాతి పరాం గతిమ్॥
prayatnād yatamānas tu yogī sanśhuddha-kilbiṣhaḥ aneka-janma-sansiddhas tato yāti parāṁ gatim
अर्थपरन्तु प्रयत्नपूर्वक अभ्यास करने वाला योगी सम्पूर्ण पापों से शुद्ध होकर अनेक जन्मों से (शनै: शनै:) सिद्ध होता हुआ, तब परम गति को प्राप्त होता है।।
తపస్విభ్యోఽధికో యోగీ జ్ఞానిభ్యోఽపి మతోఽధికః। కర్మిభ్యశ్చాధికో యోగీ తస్మాద్యోగీ భవార్జున॥
tapasvibhyo ’dhiko yogī jñānibhyo ’pi mato ’dhikaḥ karmibhyaśh chādhiko yogī tasmād yogī bhavārjuna
अर्थक्योंकि योगी तपस्वियों से श्रेष्ठ है और (केवल शास्त्र के) ज्ञान वालों से भी श्रेष्ठ माना गया है तथा कर्म करने वालों से भी योगी श्रेष्ठ है, इसलिए हे अर्जुन तुम योगी बनो।।
యోగినామపి సర్వేషాం మద్గతేనాన్తరాత్మనా। శ్రద్ధావాన్భజతే యో మాం స మే యుక్తతమో మతః॥
yoginām api sarveṣhāṁ mad-gatenāntar-ātmanā śhraddhāvān bhajate yo māṁ sa me yuktatamo mataḥ
अर्थसमस्त योगियों में जो भी श्रद्धावान् योगी मुझ में युक्त हुये अन्तरात्मा से (अर्थात् एकत्व भाव से मुझे भजता है, वह मुझे युक्ततम (सर्वश्रेष्ठ) मान्य है।।