ଵିଭୂତିଯୋଗ
Bhagavad Gita Chapter 10 in Odia
Vibhūti Yog · दिव्य विभूतियाँ · 42 श्लोक
🌐 अपनी भाषा में पढ़ें
अध्याय सारांश
भगवद गीता का दसवां अध्याय विभूतियोग है। इस अध्याय में, कृष्ण स्वयं को सभी कारणों के कारण बताते हैं। अर्जुन की भक्ति को बढ़ाने के लिए वे अपने विभिन्न अवतारों और प्रतिष्ठानों का वर्णन करते हैं। अर्जुन पूरी तरह से भगवान के सर्वोच्च पद से आश्वस्त हैं और उन्हें सर्वोच्च व्यक्तित्व के रूप में घोषित करते हैं। वे कृष्ण से प्रार्थना करते हैं कि वे अपनी अन्य दिव्य महिमाओं के बारेमे बताएं जो कि सुनने में अमृत सामान हैं।
🔊 किसी भी श्लोक को सुनने के लिए ▶ दबाएँ
ଶ୍ରୀ ଭଗଵାନୁଵାଚ ଭୂଯ ଏଵ ମହାବାହୋ ଶ୍ରୃଣୁ ମେ ପରମଂ ଵଚଃ। ଯତ୍ତେଽହଂ ପ୍ରୀଯମାଣାଯ ଵକ୍ଷ୍ଯାମି ହିତକାମ୍ଯଯା॥
śhrī bhagavān uvācha bhūya eva mahā-bāho śhṛiṇu me paramaṁ vachaḥ yatte ’haṁ prīyamāṇāya vakṣhyāmi hita-kāmyayā
अर्थश्रीभगवान् ने कहा -- हे महाबाहो ! पुन: तुम मेरे परम वचनों का श्रवण करो, जो मैं तुझ अतिशय प्रेम रखने वाले के लिये हित की इच्छा से कहूँगा।।
ନ ମେ ଵିଦୁଃ ସୁରଗଣାଃ ପ୍ରଭଵଂ ନ ମହର୍ଷଯଃ। ଅହମାଦିର୍ହି ଦେଵାନାଂ ମହର୍ଷୀଣାଂ ଚ ସର୍ଵଶଃ॥
na me viduḥ sura-gaṇāḥ prabhavaṁ na maharṣhayaḥ aham ādir hi devānāṁ maharṣhīṇāṁ cha sarvaśhaḥ
अर्थमेरी उत्पत्ति (प्रभव) को न देवतागण जानते हैं और न महर्षिजन; क्योंकि मैं सब प्रकार से देवताओं और महर्षियों का भी आदिकारण हूँ।।
ଯୋ ମାମଜମନାଦିଂ ଚ ଵେତ୍ତି ଲୋକମହେଶ୍ଵରମ୍। ଅସମ୍ମୂଢଃ ସ ମର୍ତ୍ଯେଷୁ ସର୍ଵପାପୈଃ ପ୍ରମୁଚ୍ଯତେ॥
yo māmajam anādiṁ cha vetti loka-maheśhvaram asammūḍhaḥ sa martyeṣhu sarva-pāpaiḥ pramuchyate
अर्थजो मुझे अजन्मा, अनादि और लोकों के महान् ईश्वर के रूप में जानता है, र्मत्य मनुष्यों में ऐसा संमोहरहित (ज्ञानी) पुरुष सब पापों से मुक्त हो जाता है।।
ବୁଦ୍ଧିର୍ଜ୍ଞାନମସଂମୋହଃ କ୍ଷମା ସତ୍ଯଂ ଦମଃ ଶମଃ। ସୁଖଂ ଦୁଃଖଂ ଭଵୋଽଭାଵୋ ଭଯଂ ଚାଭଯମେଵ ଚ॥
buddhir jñānam asammohaḥ kṣhamā satyaṁ damaḥ śhamaḥ sukhaṁ duḥkhaṁ bhavo ’bhāvo bhayaṁ chābhayameva cha
अर्थबुद्धि, ज्ञान, मोह का अभाव, क्षमा, सत्य, दम (इन्द्रिय संयम), शम (मन: संयम), सुख, दु:ख, जन्म और मृत्यु, भय और अभय।।
ଅହିଂସା ସମତା ତୁଷ୍ଟିସ୍ତପୋ ଦାନଂ ଯଶୋଽଯଶଃ। ଭଵନ୍ତି ଭାଵା ଭୂତାନାଂ ମତ୍ତ ଏଵ ପୃଥଗ୍ଵିଧାଃ॥
ahiṁsā samatā tuṣṭis tapo dānaṁ yaśo 'yaśaḥ bhavanti bhāvā bhūtānāṁ matta eva pṛthag-vidhāḥ
अर्थअहिंसा, समता, सन्तोष, तप, दान. यश और अपयश ऐसे ये प्राणियों के नानाविध भाव मुझ से ही प्रकट होते हैं।।
ମହର୍ଷଯଃ ସପ୍ତ ପୂର୍ଵେ ଚତ୍ଵାରୋ ମନଵସ୍ତଥା। ମଦ୍ଭାଵା ମାନସା ଜାତା ଯେଷାଂ ଲୋକ ଇମାଃ ପ୍ରଜାଃ॥
maharṣhayaḥ sapta pūrve chatvāro manavas tathā mad-bhāvā mānasā jātā yeṣhāṁ loka imāḥ prajāḥ
अर्थसात महर्षिजन, पूर्वकाल के चार (सनकादि) तथा (चौदह) मनु ये मेरे प्रभाव वाले मेरे संकल्प से उत्पन्न हुए हैं, जिनकी संसार (लोक) में यह प्रजा है।।
ଏତାଂ ଵିଭୂତିଂ ଯୋଗଂ ଚ ମମ ଯୋ ଵେତ୍ତି ତତ୍ତ୍ଵତଃ। ସୋଽଵିକମ୍ପେନ ଯୋଗେନ ଯୁଜ୍ଯତେ ନାତ୍ର ସଂଶଯଃ॥
etāṁ vibhūtiṁ yogaṁ cha mama yo vetti tattvataḥ so ’vikampena yogena yujyate nātra sanśhayaḥ
अर्थजो पुरुष इस मेरी विभूति और योग को तत्त्व से जानता है, वह पुरुष अविकम्प योग (अर्थात् निश्चल ध्यान योग) से युक्त हो जाता है, इसमें कुछ भी संशय नहीं है।।
ଅହଂ ସର୍ଵସ୍ଯ ପ୍ରଭଵୋ ମତ୍ତଃ ସର୍ଵଂ ପ୍ରଵର୍ତତେ। ଇତି ମତ୍ଵା ଭଜନ୍ତେ ମାଂ ବୁଧା ଭାଵସମନ୍ଵିତାଃ॥
ahaṁ sarvasya prabhavo mattaḥ sarvaṁ pravartate iti matvā bhajante māṁ budhā bhāva-samanvitāḥ
अर्थमैं ही सबका प्रभव स्थान हूँ; मुझसे ही सब (जगत्) विकास को प्राप्त होता है, इस प्रकार जानकर बुधजन भक्ति भाव से युक्त होकर मुझे ही भजते हैं।।
ମଚ୍ଚିତ୍ତା ମଦ୍ଗତପ୍ରାଣା ବୋଧଯନ୍ତଃ ପରସ୍ପରମ୍। କଥଯନ୍ତଶ୍ଚ ମାଂ ନିତ୍ଯଂ ତୁଷ୍ଯନ୍ତି ଚ ରମନ୍ତି ଚ॥
mach-chittā mad-gata-prāṇā bodhayantaḥ parasparam kathayantaśh cha māṁ nityaṁ tuṣhyanti cha ramanti cha
अर्थमुझमें ही चित्त को स्थिर करने वाले और मुझमें ही प्राणों (इन्द्रियों) को अर्पित करने वाले भक्तजन, सदैव परस्पर मेरा बोध कराते हुए, मेरे ही विषय में कथन करते हुए सन्तुष्ट होते हैं और रमते हैं।।
ତେଷାଂ ସତତଯୁକ୍ତାନାଂ ଭଜତାଂ ପ୍ରୀତିପୂର୍ଵକମ୍। ଦଦାମି ବୁଦ୍ଧିଯୋଗଂ ତଂ ଯେନ ମାମୁପଯାନ୍ତି ତେ॥
teṣhāṁ satata-yuktānāṁ bhajatāṁ prīti-pūrvakam dadāmi buddhi-yogaṁ taṁ yena mām upayānti te
अर्थउन (मुझ से) नित्य युक्त हुए और प्रेमपूर्वक मेरा भजन करने वाले भक्तों को, मैं वह 'बुद्धियोग' देता हूँ जिससे वे मुझे प्राप्त होते हैं।।
ତେଷାମେଵାନୁକମ୍ପାର୍ଥମହମଜ୍ଞାନଜଂ ତମଃ। ନାଶଯାମ୍ଯାତ୍ମଭାଵସ୍ଥୋ ଜ୍ଞାନଦୀପେନ ଭାସ୍ଵତା॥
teṣhām evānukampārtham aham ajñāna-jaṁ tamaḥ nāśhayāmyātma-bhāva-stho jñāna-dīpena bhāsvatā
अर्थउनके ऊपर अनुग्रह करने के लिए मैं उनके अन्त:करण में स्थित होकर, अज्ञानजनित अन्धकार को प्रकाशमय ज्ञान के दीपक द्वारा नष्ट करता हूँ।।
ଅର୍ଜୁନ ଉଵାଚ ପରଂ ବ୍ରହ୍ମ ପରଂ ଧାମ ପଵିତ୍ରଂ ପରମଂ ଭଵାନ୍। ପୁରୁଷଂ ଶାଶ୍ଵତଂ ଦିଵ୍ଯମାଦିଦେଵମଜଂ ଵିଭୁମ୍॥
arjuna uvācha paraṁ brahma paraṁ dhāma pavitraṁ paramaṁ bhavān puruṣhaṁ śhāśhvataṁ divyam ādi-devam ajaṁ vibhum
अर्थअर्जुन ने कहा आप -परम ब्रह्म, परम धाम और परम पवित्र हंै; सनातन दिव्य पुरुष, देवों के भी आदि देव, जन्म रहित और सर्वव्यापी हैं।।
ଆହୁସ୍ତ୍ଵାମୃଷଯଃ ସର୍ଵେ ଦେଵର୍ଷିର୍ନାରଦସ୍ତଥା। ଅସିତୋ ଦେଵଲୋ ଵ୍ଯାସଃ ସ୍ଵଯଂ ଚୈଵ ବ୍ରଵୀଷି ମେ॥
āhus tvām ṛiṣhayaḥ sarve devarṣhir nāradas tathā asito devalo vyāsaḥ svayaṁ chaiva bravīṣhi me
अर्थऐसा आपको समस्त ऋषिजन कहते हैं; वैसे ही देवर्षि नारद, असित, देवल ऋषि तथा व्यास और स्वयं आप भी मेरे प्रति कहते हैं।।
ସର୍ଵମେତଦୃତଂ ମନ୍ଯେ ଯନ୍ମାଂ ଵଦସି କେଶଵ। ନ ହି ତେ ଭଗଵନ୍ ଵ୍ଯକ୍ିତଂ ଵିଦୁର୍ଦେଵା ନ ଦାନଵାଃ॥
sarvam etad ṛitaṁ manye yan māṁ vadasi keśhava na hi te bhagavan vyaktiṁ vidur devā na dānavāḥ
अर्थहे केशव ! जो कुछ भी आप मेरे प्रति कहते हैं, इस सबको मैं सत्य मानता हूँ। हे भगवन्, आपके (वास्तविक) स्वरूप को न देवता जानते हैं और न दानव।।
ସ୍ଵଯମେଵାତ୍ମନାଽତ୍ମାନଂ ଵେତ୍ଥ ତ୍ଵଂ ପୁରୁଷୋତ୍ତମ। ଭୂତଭାଵନ ଭୂତେଶ ଦେଵଦେଵ ଜଗତ୍ପତେ॥
swayam evātmanātmānaṁ vettha tvaṁ puruṣhottama bhūta-bhāvana bhūteśha deva-deva jagat-pate
अर्थहे पुरुषोत्तम ! हे भूतभावन ! हे भूतेश ! हे देवों के देव ! हे जगत् के स्वामी ! आप स्वयं ही अपने आप को जानते हैं।।
ଵକ୍ତୁମର୍ହସ୍ଯଶେଷେଣ ଦିଵ୍ଯା ହ୍ଯାତ୍ମଵିଭୂତଯଃ। ଯାଭିର୍ଵିଭୂତିଭିର୍ଲୋକାନିମାଂସ୍ତ୍ଵଂ ଵ୍ଯାପ୍ଯ ତିଷ୍ଠସି॥
vaktum arhasyaśheṣheṇa divyā hyātma-vibhūtayaḥ yābhir vibhūtibhir lokān imāṁs tvaṁ vyāpya tiṣhṭhasi
अर्थआप ही उन अपनी दिव्य विभूतियों को अशेषत: कहने के लिए योग्य हैं, जिन विभूतियों के द्वारा इन समस्त लोकों को आप व्याप्त करके स्थित हैं।।
କଥଂ ଵିଦ୍ଯାମହଂ ଯୋଗିଂସ୍ତ୍ଵାଂ ସଦା ପରିଚିନ୍ତଯନ୍। କେଷୁ କେଷୁ ଚ ଭାଵେଷୁ ଚିନ୍ତ୍ଯୋଽସି ଭଗଵନ୍ମଯା॥
kathaṁ vidyām ahaṁ yogins tvāṁ sadā parichintayan keṣhu keṣhu cha bhāveṣhu chintyo ’si bhagavan mayā
अर्थहे योगेश्वर ! मैं किस प्रकार निरन्तर चिन्तन करता हुआ आपको जानूँ, और हे भगवन् ! आप किनकिन भावों में मेरे द्वारा चिन्तन करने योग्य हैं।।
ଵିସ୍ତରେଣାତ୍ମନୋ ଯୋଗଂ ଵିଭୂତିଂ ଚ ଜନାର୍ଦନ। ଭୂଯଃ କଥଯ ତୃପ୍ତିର୍ହି ଶ୍ରୃଣ୍ଵତୋ ନାସ୍ତି ମେଽମୃତମ୍॥
vistareṇātmano yogaṁ vibhūtiṁ cha janārdana bhūyaḥ kathaya tṛiptir hi śhṛiṇvato nāsti me ’mṛitam
अर्थहे जनार्दन ! अपनी योग शक्ति और विभूति को पुन: विस्तारपूर्वक कहिए, क्योंकि आपके अमृतमय वचनों को सुनते हुए मुझे तृप्ति नहीं होती।।
ଶ୍ରୀ ଭଗଵାନୁଵାଚ ହନ୍ତ ତେ କଥଯିଷ୍ଯାମି ଦିଵ୍ଯା ହ୍ଯାତ୍ମଵିଭୂତଯଃ। ପ୍ରାଧାନ୍ଯତଃ କୁରୁଶ୍ରେଷ୍ଠ ନାସ୍ତ୍ଯନ୍ତୋ ଵିସ୍ତରସ୍ଯ ମେ॥
śhrī bhagavān uvācha hanta te kathayiṣhyāmi divyā hyātma-vibhūtayaḥ prādhānyataḥ kuru-śhreṣhṭha nāstyanto vistarasya me
अर्थश्रीभगवान् ने कहा -हन्त अब मैं तुम्हें अपनी दिव्य विभूतियों को प्रधानता से कहूँगा। हे कुरुश्रेष्ठ मेरे विस्तार का अन्त नहीं है।।
ଅହମାତ୍ମା ଗୁଡାକେଶ ସର୍ଵଭୂତାଶଯସ୍ଥିତଃ। ଅହମାଦିଶ୍ଚ ମଧ୍ଯଂ ଚ ଭୂତାନାମନ୍ତ ଏଵ ଚ॥
aham ātmā guḍākeśha sarva-bhūtāśhaya-sthitaḥ aham ādiśh cha madhyaṁ cha bhūtānām anta eva cha
अर्थहे गुडाकेश (निद्राजित्) ! मैं समस्त भूतों के हृदय में स्थित सबकी आत्मा हूँ तथा सम्पूर्ण भूतों का आदि, मध्य और अन्त भी मैं ही हूँ।।
ଆଦିତ୍ଯାନାମହଂ ଵିଷ୍ଣୁର୍ଜ୍ଯୋତିଷାଂ ରଵିରଂଶୁମାନ୍। ମରୀଚିର୍ମରୁତାମସ୍ମି ନକ୍ଷତ୍ରାଣାମହଂ ଶଶୀ॥
ādityānām ahaṁ viṣhṇur jyotiṣhāṁ ravir anśhumān marīchir marutām asmi nakṣhatrāṇām ahaṁ śhaśhī
अर्थमैं (बारह) आदित्यों में विष्णु और ज्योतियों में अंशुमान् सूर्य हूँ; मैं (उनचास) मरुतों (वायु देवताओं) में मरीचि हूँ और नक्षत्रों में शशी (चन्द्रमा) हूँ।।
ଵେଦାନାଂ ସାମଵେଦୋଽସ୍ମି ଦେଵାନାମସ୍ମି ଵାସଵଃ। ଇନ୍ଦ୍ରିଯାଣାଂ ମନଶ୍ଚାସ୍ମି ଭୂତାନାମସ୍ମି ଚେତନା॥
vedānāṁ sāma-vedo ’smi devānām asmi vāsavaḥ indriyāṇāṁ manaśh chāsmi bhūtānām asmi chetanā
अर्थमैं वेदों में सामवेद हूँ, देवों में वासव (इन्द्र) हूँ; मैं इन्द्रियों में मन और भूतप्राणियों में चेतना (ज्ञानशक्ति) हूँ।।
ରୁଦ୍ରାଣାଂ ଶଙ୍କରଶ୍ଚାସ୍ମି ଵିତ୍ତେଶୋ ଯକ୍ଷରକ୍ଷସାମ୍। ଵସୂନାଂ ପାଵକଶ୍ଚାସ୍ମି ମେରୁଃ ଶିଖରିଣାମହମ୍॥
rudrāṇāṁ śhaṅkaraśh chāsmi vitteśho yakṣha-rakṣhasām vasūnāṁ pāvakaśh chāsmi meruḥ śhikhariṇām aham
अर्थमैं (ग्यारह) रुद्रों में शंकर हूँ और यक्ष तथा राक्षसों में धनपति कुबेर (वित्तेश) हूँ; (आठ) वसुओं में अग्नि हूँ तथा शिखर वाले पर्वतों में मेरु हूँ।।
ପୁରୋଧସାଂ ଚ ମୁଖ୍ଯଂ ମାଂ ଵିଦ୍ଧି ପାର୍ଥ ବୃହସ୍ପତିମ୍। ସେନାନୀନାମହଂ ସ୍କନ୍ଦଃ ସରସାମସ୍ମି ସାଗରଃ॥
purodhasāṁ cha mukhyaṁ māṁ viddhi pārtha bṛihaspatim senānīnām ahaṁ skandaḥ sarasām asmi sāgaraḥ
अर्थहे पार्थ ! पुरोहितों में मुझे बृहस्पति जानो; मैं सेनापतियों में स्कन्द और जलाशयों में समुद्र हूँ।।
ମହର୍ଷୀଣାଂ ଭୃଗୁରହଂ ଗିରାମସ୍ମ୍ଯେକମକ୍ଷରମ୍। ଯଜ୍ଞାନାଂ ଜପଯଜ୍ଞୋଽସ୍ମି ସ୍ଥାଵରାଣାଂ ହିମାଲଯଃ॥
maharṣhīṇāṁ bhṛigur ahaṁ girām asmyekam akṣharam yajñānāṁ japa-yajño ’smi sthāvarāṇāṁ himālayaḥ
अर्थमैं महर्षियों में भृगु और वाणी (शब्दों) में एकाक्षर ओंकार हूँ। मैं यज्ञों में जपयज्ञ और स्थावरों (अचलों) में हिमालय हूँ।।
ଅଶ୍ଵତ୍ଥଃ ସର୍ଵଵୃକ୍ଷାଣାଂ ଦେଵର୍ଷୀଣାଂ ଚ ନାରଦଃ। ଗନ୍ଧର୍ଵାଣାଂ ଚିତ୍ରରଥଃ ସିଦ୍ଧାନାଂ କପିଲୋ ମୁନିଃ॥
aśhvatthaḥ sarva-vṛikṣhāṇāṁ devarṣhīṇāṁ cha nāradaḥ gandharvāṇāṁ chitrarathaḥ siddhānāṁ kapilo muniḥ
अर्थमैं समस्त वृक्षों में अश्वत्थ (पीपल) हूँ और देवर्षियों में नारद हूँ; मैं गन्धर्वों में चित्ररथ और सिद्ध पुरुषों में कपिल मुनि हूँ।।
ଉଚ୍ଚୈଃଶ୍ରଵସମଶ୍ଵାନାଂ ଵିଦ୍ଧି ମାମମୃତୋଦ୍ଭଵମ୍। ଐରାଵତଂ ଗଜେନ୍ଦ୍ରାଣାଂ ନରାଣାଂ ଚ ନରାଧିପମ୍॥
uchchaiḥśhravasam aśhvānāṁ viddhi mām amṛitodbhavam airāvataṁ gajendrāṇāṁ narāṇāṁ cha narādhipam
अर्थअश्वों में अमृत से उत्पन्न हुए उच्चैश्रवा नामक अश्व, हाथियों में ऐरावत और मनुष्यों में राजा मुझे ही जानो।।
ଆଯୁଧାନାମହଂ ଵଜ୍ରଂ ଧେନୂନାମସ୍ମି କାମଧୁକ୍। ପ୍ରଜନଶ୍ଚାସ୍ମି କନ୍ଦର୍ପଃ ସର୍ପାଣାମସ୍ମି ଵାସୁକିଃ॥
āyudhānām ahaṁ vajraṁ dhenūnām asmi kāmadhuk prajanaśh chāsmi kandarpaḥ sarpāṇām asmi vāsukiḥ
अर्थमैं शस्त्रों में वज्र और धेनुओं (गायों) में कामधेनु हूँ, प्रजा उत्पत्ति का हेतु कन्दर्प (कामदेव) मैं हूँ और सर्पों में वासुकि हूँ।।
ଅନନ୍ତଶ୍ଚାସ୍ମି ନାଗାନାଂ ଵରୁଣୋ ଯାଦସାମହମ୍। ପିତୃ़ଣାମର୍ଯମା ଚାସ୍ମି ଯମଃ ସଂଯମତାମହମ୍॥
anantaśh chāsmi nāgānāṁ varuṇo yādasām aham pitṝīṇām aryamā chāsmi yamaḥ sanyamatām aham
अर्थमैं नागों में अनन्त (शेषनाग) हूँ और जल देवताओं में वरुण हूँ; मैं पितरों में अर्यमा हँ और नियमन करने वालों में यम हूँ।।
ପ୍ରହ୍ଲାଦଶ୍ଚାସ୍ମି ଦୈତ୍ଯାନାଂ କାଲଃ କଲଯତାମହମ୍। ମୃଗାଣାଂ ଚ ମୃଗେନ୍ଦ୍ରୋଽହଂ ଵୈନତେଯଶ୍ଚ ପକ୍ଷିଣାମ୍॥
prahlādaśh chāsmi daityānāṁ kālaḥ kalayatām aham mṛigāṇāṁ cha mṛigendro ’haṁ vainateyaśh cha pakṣhiṇām
अर्थमैं दैत्यों में प्रह्लाद और गणना करने वालों में काल हूँ, मैं 'पशुओं' में सिंह (मृगेन्द्र) और पक्षियों में गरुड़ हूँ।।
ପଵନଃ ପଵତାମସ୍ମି ରାମଃ ଶସ୍ତ୍ରଭୃତାମହମ୍। ଝଷାଣାଂ ମକରଶ୍ଚାସ୍ମି ସ୍ରୋତସାମସ୍ମି ଜାହ୍ନଵୀ॥
pavanaḥ pavatām asmi rāmaḥ śhastra-bhṛitām aham jhaṣhāṇāṁ makaraśh chāsmi srotasām asmi jāhnavī
अर्थमैं पवित्र करने वालों में वायु हूँ और शस्त्रधारियों में राम हूँ; तथा मत्स्यों (जलचरों) में मैं मगरमच्छ और नदियों में मैं गंगा हूँ।।
ସର୍ଗାଣାମାଦିରନ୍ତଶ୍ଚ ମଧ୍ଯଂ ଚୈଵାହମର୍ଜୁନ। ଅଧ୍ଯାତ୍ମଵିଦ୍ଯା ଵିଦ୍ଯାନାଂ ଵାଦଃ ପ୍ରଵଦତାମହମ୍॥
sargāṇām ādir antaśh cha madhyaṁ chaivāham arjuna adhyātma-vidyā vidyānāṁ vādaḥ pravadatām aham
अर्थहे अर्जुन ! सृष्टियों का आदि, अन्त और मध्य भी मैं ही हूँ, मैं विद्याओं में अध्यात्मविद्या और विवाद करने वालों में (अर्थात् विवाद के प्रकारों में) मैं वाद हूँ।।
ଅକ୍ଷରାଣାମକାରୋଽସ୍ମି ଦ୍ଵନ୍ଦ୍ଵଃ ସାମାସିକସ୍ଯ ଚ। ଅହମେଵାକ୍ଷଯଃ କାଲୋ ଧାତାଽହଂ ଵିଶ୍ଵତୋମୁଖଃ॥
अहमेवाक्षय: कालो धाताहं विश्वतोमुख: || 33|| akṣharāṇām a-kāro ’smi dvandvaḥ sāmāsikasya cha aham evākṣhayaḥ kālo dhātāhaṁ viśhvato-mukhaḥ
अर्थमैं अक्षरों (वर्णमाला) में अकार और समासों में द्वन्द्व (नामक समास) हूँ; मैं अक्षय काल और विश्वतोमुख (विराट् स्वरूप) धाता हूँ।।
ମୃତ୍ଯୁଃ ସର୍ଵହରଶ୍ଚାହମୁଦ୍ଭଵଶ୍ଚ ଭଵିଷ୍ଯତାମ୍। କୀର୍ତିଃ ଶ୍ରୀର୍ଵାକ୍ଚ ନାରୀଣାଂ ସ୍ମୃତିର୍ମେଧା ଧୃତିଃ କ୍ଷମା॥
mṛityuḥ sarva-haraśh chāham udbhavaśh cha bhaviṣhyatām kīrtiḥ śhrīr vāk cha nārīṇāṁ smṛitir medhā dhṛitiḥ kṣhamā
अर्थमैं सर्वभक्षक मृत्यु और भविष्य में होने वालों की उत्पत्ति का कारण हूँ; स्त्रियों में कीर्ति, श्री, वाक (वाणी), स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा हूँ।।
ବୃହତ୍ସାମ ତଥା ସାମ୍ନାଂ ଗାଯତ୍ରୀ ଛନ୍ଦସାମହମ୍। ମାସାନାଂ ମାର୍ଗଶୀର୍ଷୋଽହମୃତୂନାଂ କୁସୁମାକରଃ॥
bṛihat-sāma tathā sāmnāṁ gāyatrī chhandasām aham māsānāṁ mārga-śhīrṣho ’ham ṛitūnāṁ kusumākaraḥ
अर्थसामों (गेय मन्त्रों) में मैं बृहत्साम और छन्दों में गायत्री छन्द हूँ; मैं मासों में मार्गशीर्ष (दिसम्बरजनवरी के भाग) और ऋतुओं में वसन्त हूँ।।
ଦ୍ଯୂତଂ ଛଲଯତାମସ୍ମି ତେଜସ୍ତେଜସ୍ଵିନାମହମ୍। ଜଯୋଽସ୍ମି ଵ୍ଯଵସାଯୋଽସ୍ମି ସତ୍ତ୍ଵଂ ସତ୍ତ୍ଵଵତାମହମ୍॥
dyūtaṁ chhalayatām asmi tejas tejasvinām aham jayo ’smi vyavasāyo ’smi sattvaṁ sattvavatām aham
अर्थमैं छल करने वालों में द्यूत हूँ और तेजस्वियों में तेज हूँ, मैं विजय हूँ; मैं व्यवसाय (उद्यमशीलता) हूँ और सात्विक पुरुषों का सात्विक भाव हूँ।।
ଵୃଷ୍ଣୀନାଂ ଵାସୁଦେଵୋଽସ୍ମି ପାଣ୍ଡଵାନାଂ ଧନଂଜଯଃ। ମୁନୀନାମପ୍ଯହଂ ଵ୍ଯାସଃ କଵୀନାମୁଶନା କଵିଃ॥
vṛiṣhṇīnāṁ vāsudevo ’smi pāṇḍavānāṁ dhanañjayaḥ munīnām apyahaṁ vyāsaḥ kavīnām uśhanā kaviḥ
अर्थमैं वृष्णियों में वासुदेव हूँ और पाण्डवों में धनंजय, मैं मुनियों में व्यास और कवियों में उशना कवि हूँ।।
ଦଣ୍ଡୋ ଦମଯତାମସ୍ମି ନୀତିରସ୍ମି ଜିଗୀଷତାମ୍। ମୌନଂ ଚୈଵାସ୍ମି ଗୁହ୍ଯାନାଂ ଜ୍ଞାନଂ ଜ୍ଞାନଵତାମହମ୍॥
daṇḍo damayatām asmi nītir asmi jigīṣhatām maunaṁ chaivāsmi guhyānāṁ jñānaṁ jñānavatām aham
अर्थमैं दमन करने वालों का दण्ड हूँ और विजयेच्छुओं की नीति हूँ; मैं गुह्यों में मौन हूँ और ज्ञानवानों का ज्ञान हूँ।।
ଯଚ୍ଚାପି ସର୍ଵଭୂତାନାଂ ବୀଜଂ ତଦହମର୍ଜୁନ। ନ ତଦସ୍ତି ଵିନା ଯତ୍ସ୍ଯାନ୍ମଯା ଭୂତଂ ଚରାଚରମ୍॥
yach chāpi sarva-bhūtānāṁ bījaṁ tad aham arjuna na tad asti vinā yat syān mayā bhūtaṁ charācharam
अर्थहे अर्जुन ! जो समस्त भूतों की उत्पत्ति का बीज (कारण) है, वह भी में ही हूँ, क्योंकि ऐसा कोई चर और अचर भूत नहीं है, जो मुझसे रहित है।।
ନାନ୍ତୋଽସ୍ତି ମମ ଦିଵ୍ଯାନାଂ ଵିଭୂତୀନାଂ ପରଂତପ। ଏଷ ତୂଦ୍ଦେଶତଃ ପ୍ରୋକ୍ତୋ ଵିଭୂତେର୍ଵିସ୍ତରୋ ମଯା॥
nānto ’sti mama divyānāṁ vibhūtīnāṁ parantapa eṣha tūddeśhataḥ prokto vibhūter vistaro mayā
अर्थहे परन्तप ! मेरी दिव्य विभूतियों का अन्त नहीं है; अपनी विभूतियों का यह विस्तार मैंने एक देश से अर्थात् संक्षेप में कहा है।।
ଯଦ୍ଯଦ୍ଵିଭୂତିମତ୍ସତ୍ତ୍ଵଂ ଶ୍ରୀମଦୂର୍ଜିତମେଵ ଵା। ତତ୍ତଦେଵାଵଗଚ୍ଛ ତ୍ଵଂ ମମ ତେଜୋଂଽଶସଂଭଵମ୍॥
yad yad vibhūtimat sattvaṁ śhrīmad ūrjitam eva vā tat tad evāvagachchha tvaṁ mama tejo ’nśha-sambhavam
अर्थजो कोई भी विभूतियुक्त, कान्तियुक्त अथवा शक्तियुक्त वस्तु (या प्राणी) है, उसको तुम मेरे तेज के अंश से ही उत्पन्न हुई जानो।।
ଅଥଵା ବହୁନୈତେନ କିଂ ଜ୍ଞାତେନ ତଵାର୍ଜୁନ। ଵିଷ୍ଟଭ୍ଯାହମିଦଂ କୃତ୍ସ୍ନମେକାଂଶେନ ସ୍ଥିତୋ ଜଗତ୍॥
atha vā bahunaitena kiṁ jñātena tavārjuna viṣhṭabhyāham idaṁ kṛitsnam ekānśhena sthito jagat
अर्थअथवा हे अर्जुन ! बहुत जानने से तुम्हारा क्या प्रयोजन है? मैं इस सम्पूर्ण जगत् को अपने एक अंश मात्र से धारण करके स्थित हूँ।।