പുരുഷോത്തമയോഗ
Bhagavad Gita Chapter 15 in Malayalam
Puruṣhottam Yog · पुरुषोत्तम · 20 श्लोक
🌐 अपनी भाषा में पढ़ें
अध्याय सारांश
भगवद गीता का पंद्रहवा अध्याय पुरुषोत्तमयोग है। संस्कृत में, पुरूष का मतलब सर्वव्यापी भगवान है, और पुरुषोत्तम का मतलब है ईश्वर का कालातीत और पारस्परिक पहलू। कृष्णा बताते हैं कि ईश्वर के इस महान ज्ञान का उद्देश्य भौतिक संसार के बंधन से खुद को अलग करना है और कृष्ण को सर्वोच्च दिव्य व्यक्तित्व के रूप में समझना है, जो विश्व के शाश्वत नियंत्रक और निर्वाहक हैं। जो इस परम सत्य को समझता है वह प्रभु को समर्पण करता है और उनकी भक्ति सेवा में संलग्न हो जाता है।
🔊 किसी भी श्लोक को सुनने के लिए ▶ दबाएँ
ശ്രീ ഭഗവാനുവാചഊര്ധ്വമൂലമധഃശാഖമശ്വത്ഥം പ്രാഹുരവ്യയമ്।ഛന്ദാംസി യസ്യ പര്ണാനി യസ്തം വേദ സ വേദവിത്॥
śhrī-bhagavān uvācha ūrdhva-mūlam adhaḥ-śhākham aśhvatthaṁ prāhur avyayam chhandānsi yasya parṇāni yas taṁ veda sa veda-vit
अर्थश्री भगवान् ने कहा -- (ज्ञानी पुरुष इस संसार वृक्ष को) ऊर्ध्वमूल और अध:शाखा वाला अश्वत्थ और अव्यय कहते हैं; जिसके पर्ण छन्द अर्थात् वेद हैं, ऐसे (संसार वृक्ष) को जो जानता है, वह वेदवित् है।।
അധശ്ചോര്ധ്വം പ്രസൃതാസ്തസ്യ ശാഖാ ഗുണപ്രവൃദ്ധാ വിഷയപ്രവാലാഃ।അധശ്ച മൂലാന്യനുസന്തതാനി കര്മാനുബന്ധീനി മനുഷ്യലോകേ॥
adhaśh chordhvaṁ prasṛitās tasya śhākhā guṇa-pravṛiddhā viṣhaya-pravālāḥ adhaśh cha mūlāny anusantatāni karmānubandhīni manuṣhya-loke
अर्थउस वृक्ष की शाखाएं गुणों से प्रवृद्ध हुईं नीचे और ऊपर फैली हुईं हैं; (पंच) विषय इसके अंकुर हैं; मनुष्य लोक में कर्मों का अनुसरण करने वाली इसकी अन्य जड़ें नीचे फैली हुईं हैं।।
ന രൂപമസ്യേഹ തഥോപലഭ്യതേ നാന്തോ ന ചാദിര്ന ച സംപ്രതിഷ്ഠാ।അശ്വത്ഥമേനം സുവിരൂഢമൂല മസങ്ഗശസ്ത്രേണ ദൃഢേന ഛിത്ത്വാ॥
na rūpam asyeha tathopalabhyate nānto na chādir na cha sampratiṣhṭhā aśhvattham enaṁ su-virūḍha-mūlam asaṅga-śhastreṇa dṛiḍhena chhittvā
अर्थइस (संसार वृक्ष) का स्वरूप जैसा कहा गया है वैसा यहाँ उपलब्ध नहीं होता है, क्योंकि इसका न आदि है और न अंत और न प्रतिष्ठा ही है। इस अति दृढ़ मूल वाले अश्वत्थ वृक्ष को दृढ़ असङ्ग शस्त्र से काटकर ...৷৷৷৷।।
തതഃ പദം തത്പരിമാര്ഗിതവ്യ യസ്മിന്ഗതാ ന നിവര്തന്തി ഭൂയഃ।തമേവ ചാദ്യം പുരുഷം പ്രപദ്യേ യതഃ പ്രവൃത്തിഃ പ്രസൃതാ പുരാണീ॥
tataḥ padaṁ tat parimārgitavyaṁ yasmin gatā na nivartanti bhūyaḥ tam eva chādyaṁ puruṣhaṁ prapadye yataḥ pravṛittiḥ prasṛitā purāṇī
अर्थ(तदुपरान्त) उस पद का अन्वेषण करना चाहिए जिसको प्राप्त हुए पुरुष पुन: संसार में नहीं लौटते हैं। "मैं उस आदि पुरुष की शरण हूँ, जिससे यह पुरातन प्रवृत्ति प्रसृत हुई है"।।
നിര്മാനമോഹാ ജിതസങ്ഗദോഷാ അധ്യാത്മനിത്യാ വിനിവൃത്തകാമാഃ।ദ്വന്ദ്വൈര്വിമുക്താഃ സുഖദുഃഖസംജ്ഞൈ ര്ഗച്ഛന്ത്യമൂഢാഃ പദമവ്യയം തത്॥
nirmāna-mohā jita-saṅga-doṣhā adhyātma-nityā vinivṛitta-kāmāḥ dvandvair vimuktāḥ sukha-duḥkha-sanjñair gachchhanty amūḍhāḥ padam avyayaṁ tat
अर्थजिनका मान और मोह निवृत्त हो गया है, जिन्होंने संगदोष को जीत लिया है, जो अध्यात्म में स्थित हैं जिनकी कामनाएं निवृत्त हो चुकी हैं और जो सुख-दु:ख नामक द्वन्द्वों से विमुक्त हो गये हैं, ऐसे सम्मोह रहित ज्ञानीजन उस अव्यय पद को प्राप्त होते हैं।।
ന തദ്ഭാസയതേ സൂര്യോ ന ശശാങ്കോ ന പാവകഃ।യദ്ഗത്വാ ന നിവര്തന്തേ തദ്ധാമ പരമം മമ॥
na tad bhāsayate sūryo na śhaśhāṅko na pāvakaḥ yad gatvā na nivartante tad dhāma paramaṁ mama
अर्थउसे न सूर्य प्रकाशित कर सकता है और न चन्द्रमा और न अग्नि। जिसे प्राप्त कर मनुष्य पुन: (संसार को) नहीं लौटते हैं, वह मेरा परम धाम है।।
മമൈവാംശോ ജീവലോകേ ജീവഭൂതഃ സനാതനഃ।മനഃഷഷ്ഠാനീന്ദ്രിയാണി പ്രകൃതിസ്ഥാനി കര്ഷതി॥
mamaivānśho jīva-loke jīva-bhūtaḥ sanātanaḥ manaḥ-ṣhaṣhṭhānīndriyāṇi prakṛiti-sthāni karṣhati
अर्थइस जीव लोक में मेरा ही एक सनातन अंश जीव बना है। वह प्रकृति में स्थित हुआ (देहत्याग के समय) पाँचो इन्द्रियों तथा मन को अपनी ओर खींच लेता है अर्थात् उन्हें एकत्रित कर लेता है।।
ശരീരം യദവാപ്നോതി യച്ചാപ്യുത്ക്രാമതീശ്വരഃ।ഗൃഹീത്വൈതാനി സംയാതി വായുര്ഗന്ധാനിവാശയാത്॥
śharīraṁ yad avāpnoti yach chāpy utkrāmatīśhvaraḥ gṛihītvaitāni sanyāti vāyur gandhān ivāśhayāt
अर्थजब (देहादि का) ईश्वर (जीव) (एक शरीर से) उत्क्रमण करता है, तब इन (इन्द्रियों और मन) को ग्रहण कर अन्य शरीर में इस प्रकार ले जाता है, जैसे गन्ध के आश्रय (फूलादि) से गन्ध को वायु ले जाता है।।
ശ്രോത്രം ചക്ഷുഃ സ്പര്ശനം ച രസനം ഘ്രാണമേവ ച।അധിഷ്ഠായ മനശ്ചായം വിഷയാനുപസേവതേ॥
śhrotraṁ chakṣhuḥ sparśhanaṁ cha rasanaṁ ghrāṇam eva cha adhiṣhṭhāya manaśh chāyaṁ viṣhayān upasevate
अर्थ(यह जीव) श्रोत्र, चक्षु, स्पर्शेन्द्रिय, रसना और घ्राण (नाक) इन इन्द्रियों तथा मन को आश्रय करके अर्थात् इनके द्वारा विषयों का सेवन करता है।।
ഉത്ക്രാമന്തം സ്ഥിതം വാപി ഭുഞ്ജാനം വാ ഗുണാന്വിതമ്।വിമൂഢാ നാനുപശ്യന്തി പശ്യന്തി ജ്ഞാനചക്ഷുഷഃ॥
utkrāmantaṁ sthitaṁ vāpi bhuñjānaṁ vā guṇānvitam vimūḍhā nānupaśhyanti paśhyanti jñāna-chakṣhuṣhaḥ
अर्थशरीर को त्यागते हुये, उसमें स्थित हुये अथवा (विषयों को) भोगते हुये, गुणों से समन्वित आत्मा को विमूढ़ लोग नहीं देखते हैं; (परन्तु) ज्ञानचक्षु वाले पुरुष उसे देखते हैं।।
യതന്തോ യോഗിനശ്ചൈനം പശ്യന്ത്യാത്മന്യവസ്ഥിതമ്।യതന്തോഽപ്യകൃതാത്മാനോ നൈനം പശ്യന്ത്യചേതസഃ॥
yatanto yoginaśh chainaṁ paśhyanty ātmany avasthitam yatanto ‘py akṛitātmāno nainaṁ paśhyanty achetasaḥ
अर्थयोगीजन प्रयत्न करते हुये ही अपने हृदय में स्थित आत्मा को देखते हैं, जब कि अशुद्ध अन्त:करण वाले (अकृतात्मान:) और अविवेकी (अचेतस:) लोग यत्न करते हुये भी इसे नहीं देखते हैं।।
യദാദിത്യഗതം തേജോ ജഗദ്ഭാസയതേഽഖിലമ്।യച്ചന്ദ്രമസി യച്ചാഗ്നൌ തത്തേജോ വിദ്ധി മാമകമ്॥
yad āditya-gataṁ tejo jagad bhāsayate ’khilam yach chandramasi yach chāgnau tat tejo viddhi māmakam
अर्थजो तेज सूर्य में स्थित होकर सम्पूर्ण जगत् को प्रकाशित करता है तथा जो तेज चन्द्रमा में है और अग्नि में है, उस तेज को तुम मेरा ही जानो।।
ഗാമാവിശ്യ ച ഭൂതാനി ധാരയാമ്യഹമോജസാ।പുഷ്ണാമി ചൌഷധീഃ സര്വാഃ സോമോ ഭൂത്വാ രസാത്മകഃ॥
gām āviśhya cha bhūtāni dhārayāmy aham ojasā puṣhṇāmi chauṣhadhīḥ sarvāḥ somo bhūtvā rasātmakaḥ
अर्थमैं ही पृथ्वी में प्रवेश करके अपने ओज से भूतमात्र को धारण करता हूँ और रसस्वरूप चन्द्रमा बनकर समस्त औषधियों का अर्थात् वनस्पतियों का पोषण करता हूँ।।
അഹം വൈശ്വാനരോ ഭൂത്വാ പ്രാണിനാം ദേഹമാശ്രിതഃ।പ്രാണാപാനസമായുക്തഃ പചാമ്യന്നം ചതുര്വിധമ്॥
ahaṁ vaiśhvānaro bhūtvā prāṇināṁ deham āśhritaḥ prāṇāpāna-samāyuktaḥ pachāmy annaṁ chatur-vidham
अर्थमैं ही समस्त प्राणियों के देह में स्थित वैश्वानर अग्निरूप होकर प्राण और अपान से युक्त चार प्रकार के अन्न को पचाता हूँ।।
സര്വസ്യ ചാഹം ഹൃദി സന്നിവിഷ്ടോ മത്തഃ സ്മൃതിര്ജ്ഞാനമപോഹനം ച।വേദൈശ്ച സര്വൈരഹമേവ വേദ്യോ വേദാന്തകൃദ്വേദവിദേവ ചാഹമ്॥
sarvasya chāhaṁ hṛidi sanniviṣhṭo mattaḥ smṛitir jñānam apohanaṁ cha vedaiśh cha sarvair aham eva vedyo vedānta-kṛid veda-vid eva chāham
अर्थमैं ही समस्त प्राणियों के हृदय में स्थित हूँ। मुझसे ही स्मृति, ज्ञान और अपोहन (उनका अभाव) होता है। समस्त वेदों के द्वारा मैं ही वेद्य (जानने योग्य) वस्तु हूँ तथा वेदान्त का और वेदों का ज्ञाता भी मैं ही हूँ।।
ദ്വാവിമൌ പുരുഷൌ ലോകേ ക്ഷരശ്ചാക്ഷര ഏവ ച।ക്ഷരഃ സര്വാണി ഭൂതാനി കൂടസ്ഥോഽക്ഷര ഉച്യതേ॥
dvāv imau puruṣhau loke kṣharaśh chākṣhara eva cha kṣharaḥ sarvāṇi bhūtāni kūṭa-stho ’kṣhara uchyate
अर्थइस लोक में क्षर (नश्वर) और अक्षर (अनश्वर) ये दो पुरुष हैं, समस्त भूत क्षर हैं और 'कूटस्थ' अक्षर कहलाता है।।
ഉത്തമഃ പുരുഷസ്ത്വന്യഃ പരമാത്മേത്യുദാഹൃതഃ।യോ ലോകത്രയമാവിശ്യ ബിഭര്ത്യവ്യയ ഈശ്വരഃ॥
uttamaḥ puruṣhas tv anyaḥ paramātmety udāhṛitaḥ yo loka-trayam āviśhya bibharty avyaya īśhvaraḥ
अर्थपरन्तु उत्तम पुरुष अन्य ही है, जो परमात्मा कहलाता है और जो तीनों लोकों में प्रवेश करके सबका धारण करने वाला अव्यय ईश्वर है।।
യസ്മാത്ക്ഷരമതീതോഽഹമക്ഷരാദപി ചോത്തമഃ।അതോഽസ്മി ലോകേ വേദേ ച പ്രഥിതഃ പുരുഷോത്തമഃ॥
yasmāt kṣharam atīto ’ham akṣharād api chottamaḥ ato ’smi loke vede cha prathitaḥ puruṣhottamaḥ
अर्थक्योंकि मैं क्षर से अतीत हूँ और अक्षर से भी उत्तम हूँ, इसलिये लोक में और वेद में भी पुरुषोत्तम के नाम से प्रसिद्ध हूँ।।
യോ മാമേവമസമ്മൂഢോ ജാനാതി പുരുഷോത്തമമ്।സ സര്വവിദ്ഭജതി മാം സര്വഭാവേന ഭാരത॥
yo mām evam asammūḍho jānāti puruṣhottamam sa sarva-vid bhajati māṁ sarva-bhāvena bhārata
अर्थहे भारत ! इस प्रकार, जो, संमोहरहित, पुरुष मुझ पुरुषोत्तम को जानता है, वह सर्वज्ञ होकर सम्पूर्ण भाव से अर्थात् पूर्ण हृदय से मेरी भक्ति करता है।।
ഇതി ഗുഹ്യതമം ശാസ്ത്രമിദമുക്തം മയാഽനഘ।ഏതദ്ബുദ്ധ്വാ ബുദ്ധിമാന്സ്യാത്കൃതകൃത്യശ്ച ഭാരത॥
iti guhyatamaṁ śhāstram idam uktaṁ mayānagha etad buddhvā buddhimān syāt kṛita-kṛityaśh cha bhārata
अर्थहे निष्पाप भारत ! इस प्रकार यह गुह्यतम शास्त्र मेरे द्वारा कहा गया, इसको जानकर मनुष्य बुद्धिमान और कृतकृत्य हो जाता है।।