ഭക്തിയോഗ
Bhagavad Gita Chapter 12 in Malayalam
Bhakti Yog · भक्ति · 20 श्लोक
🌐 अपनी भाषा में पढ़ें
अध्याय सारांश
भगवद गीता का बारहवां अध्याय भक्तियोग है। इस अध्याय में, कृष्ण भक्ति योग की श्रेष्ठता पर बल देते हैं और भक्ति के विभिन्न पहलुओं का वर्णन करते हैं। वे आगे बताते हैं कि वे भक्त जो अपने सभी कर्म उनको समर्पित करके, अपनी चेतना उनमें विलीन करके, सच्चे मन से उनकी भक्ति करते हैं वे बहुत जल्दी जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्ति पा लेते हैं। वे अपने सबसे प्रिय भक्तों के विभिन्न गुड़ों का भी वर्णन करते हैं।
🔊 किसी भी श्लोक को सुनने के लिए ▶ दबाएँ
അര്ജുന ഉവാചഏവം സതതയുക്താ യേ ഭക്താസ്ത്വാം പര്യുപാസതേ।യേചാപ്യക്ഷരമവ്യക്തം തേഷാം കേ യോഗവിത്തമാഃ॥
arjuna uvācha evaṁ satata-yuktā ye bhaktās tvāṁ paryupāsate ye chāpy akṣharam avyaktaṁ teṣhāṁ ke yoga-vittamāḥ
अर्थअर्जुन ने कहा -- जो भक्त, सतत युक्त होकर इस (पूर्वोक्त) प्रकार से आपकी उपासना करते हैं और जो भक्त अक्षर, और अव्यक्त की उपासना करते हैं, उन दोनों में कौन उत्तम योगवित् है।।
ശ്രീ ഭഗവാനുവാചമയ്യാവേശ്യ മനോ യേ മാം നിത്യയുക്താ ഉപാസതേ।ശ്രദ്ധയാ പരയോപേതാസ്തേ മേ യുക്തതമാ മതാഃ॥
śhrī-bhagavān uvācha mayy āveśhya mano ye māṁ nitya-yuktā upāsate śhraddhayā parayopetās te me yuktatamā matāḥ
अर्थश्रीभगवान् ने कहा -- मुझमें मन को एकाग्र करके नित्ययुक्त हुए जो भक्तजन परम श्रद्धा से युक्त होकर मेरी उपासना करते हैं, वे, मेरे मत से, युक्ततम हैं अर्थात् श्रेष्ठ हैं।।
യേ ത്വക്ഷരമനിര്ദേശ്യമവ്യക്തം പര്യുപാസതേ।സര്വത്രഗമചിന്ത്യം ച കൂടസ്ഥമചലം ധ്രുവമ്॥
ye tv akṣharam anirdeśhyam avyaktaṁ paryupāsate sarvatra-gam achintyañcha kūṭa-stham achalandhruvam sanniyamyendriya-grāmaṁ sarvatra sama-buddhayaḥ te prāpnuvanti mām eva sarva-bhūta-hite ratāḥ
अर्थपरन्तु जो भक्त अक्षर ,अनिर्देश्य, अव्यक्त, सर्वगत, अचिन्त्य, कूटस्थ, अचल और ध्रुव की उपासना करते हैं।।
സംനിയമ്യേന്ദ്രിയഗ്രാമം സര്വത്ര സമബുദ്ധയഃ।തേ പ്രാപ്നുവന്തി മാമേവ സര്വഭൂതഹിതേ രതാഃ॥
sanniyamyendriya-grāmaṁ sarvatra sama-buddhayaḥ te prāpnuvanti mām eva sarva-bhūta-hite ratāḥ
अर्थइन्द्रिय समुदाय को सम्यक् प्रकार से नियमित करके, सर्वत्र समभाव वाले, भूतमात्र के हित में रत वे भक्त मुझे ही प्राप्त होते हैं।।
ക്ലേശോഽധികതരസ്തേഷാമവ്യക്താസക്തചേതസാമ്। അവ്യക്താ ഹി ഗതിര്ദുഃഖം ദേഹവദ്ഭിരവാപ്യതേ॥
kleśho ’dhikataras teṣhām avyaktāsakta-chetasām avyaktā hi gatir duḥkhaṁ dehavadbhir avāpyate
अर्थपरन्तु उन अव्यक्त में आसक्त हुए चित्त वाले पुरुषों को क्लेश अधिक होता है, क्योंकि देहधारियों से अव्यक्त की गति कठिनाईपूर्वक प्राप्त की जाती है।।
യേ തു സര്വാണി കര്മാണി മയി സംന്യസ്യ മത്പരാഃ।അനന്യേനൈവ യോഗേന മാം ധ്യായന്ത ഉപാസതേ॥
ye tu sarvāṇi karmāṇi mayi sannyasya mat-paraḥ ananyenaiva yogena māṁ dhyāyanta upāsate
अर्थपरन्तु जो भक्तजन मुझे ही परम लक्ष्य समझते हुए सब कर्मों को मुझे अर्पण करके अनन्ययोग के द्वारा मेरा (सगुण का) ही ध्यान करते हैं।।
തേഷാമഹം സമുദ്ധര്താ മൃത്യുസംസാരസാഗരാത്।ഭവാമി നചിരാത്പാര്ഥ മയ്യാവേശിതചേതസാമ്॥
teṣhām ahaṁ samuddhartā mṛityu-saṁsāra-sāgarāt bhavāmi na chirāt pārtha mayy āveśhita-chetasām
अर्थहे पार्थ ! जिनका चित्त मुझमें ही स्थिर हुआ है ऐसे भक्तों का मैं शीघ्र ही मृत्युरूप संसार सागर से उद्धार करने वाला होता हूँ।।
മയ്യേവ മന ആധത്സ്വ മയി ബുദ്ധിം നിവേശയ।നിവസിഷ്യസി മയ്യേവ അത ഊര്ധ്വം ന സംശയഃ॥
mayy eva mana ādhatsva mayi buddhiṁ niveśhaya nivasiṣhyasi mayy eva ata ūrdhvaṁ na sanśhayaḥ
अर्थतुम अपने मन और बुद्धि को मुझमें ही स्थिर करो, तदुपरान्त तुम मुझमें ही निवास करोगे, इसमें कोई संशय नहीं है।।
അഥ ചിത്തം സമാധാതും ന ശക്നോഷി മയി സ്ഥിരമ്।അഭ്യാസയോഗേന തതോ മാമിച്ഛാപ്തും ധനഞ്ജയ॥
atha chittaṁ samādhātuṁ na śhaknoṣhi mayi sthiram abhyāsa-yogena tato mām ichchhāptuṁ dhanañjaya
अर्थहे धनंजय ! यदि तुम अपने मन को मुझमें स्थिर करने में समर्थ नहीं हो, तो अभ्यासयोग के द्वारा तुम मुझे प्राप्त करने की इच्छा (अर्थात् प्रयत्न) करो।।
അഭ്യാസേഽപ്യസമര്ഥോഽസി മത്കര്മപരമോ ഭവ।മദര്ഥമപി കര്മാണി കുര്വന് സിദ്ധിമവാപ്സ്യസി॥
abhyāse ’py asamartho ’si mat-karma-paramo bhava mad-artham api karmāṇi kurvan siddhim avāpsyasi
अर्थयदि तुम अभ्यास में भी असमर्थ हो तो मत्कर्म परायण बनो; इस प्रकार मेरे लिए कर्मों को करते हुए भी तुम सिद्धि को प्राप्त करोगे।।
അഥൈതദപ്യശക്തോഽസി കര്തും മദ്യോഗമാശ്രിതഃ।സര്വകര്മഫലത്യാഗം തതഃ കുരു യതാത്മവാന്॥
athaitad apy aśhakto ’si kartuṁ mad-yogam āśhritaḥ sarva-karma-phala-tyāgaṁ tataḥ kuru yatātmavān
अर्थऔर यदि इसको भी करने के लिए तुम असमर्थ हो, तो आत्मसंयम से युक्त होकर मेरी प्राप्ति रूप योग का आश्रय लेकर, तुम समस्त कर्मों के फल का त्याग करो।।
ശ്രേയോ ഹി ജ്ഞാനമഭ്യാസാജ്ജ്ഞാനാദ്ധ്യാനം വിശിഷ്യതേ।ധ്യാനാത്കര്മഫലത്യാഗസ്ത്യാഗാച്ഛാന്തിരനന്തരമ്॥
śhreyo hi jñānam abhyāsāj jñānād dhyānaṁ viśhiṣhyate dhyānāt karma-phala-tyāgas tyāgāch chhāntir anantaram
अर्थअभ्यास से ज्ञान श्रेष्ठ है; ज्ञान से श्रेष्ठ ध्यान है और ध्यान से भी श्रेष्ठ कर्मफल त्याग है त्याग; से तत्काल ही शान्ति मिलती है।।
അദ്വേഷ്ടാ സര്വഭൂതാനാം മൈത്രഃ കരുണ ഏവ ച।നിര്മമോ നിരഹങ്കാരഃ സമദുഃഖസുഖഃ ക്ഷമീ॥
adveṣhṭā sarva-bhūtānāṁ maitraḥ karuṇa eva cha nirmamo nirahankāraḥ sama-duḥkha-sukhaḥ kṣhamī
अर्थभूतमात्र के प्रति जो द्वेषरहित है तथा सबका मित्र तथा करुणावान् है; जो ममता और अहंकार से रहित, सुख और दु:ख में सम और क्षमावान् है।।
സന്തുഷ്ടഃ സതതം യോഗീ യതാത്മാ ദൃഢനിശ്ചയഃ।മയ്യര്പിതമനോബുദ്ധിര്യോ മദ്ഭക്തഃ സ മേ പ്രിയഃ॥
santuṣhṭaḥ satataṁ yogī yatātmā dṛiḍha-niśhchayaḥ mayy arpita-mano-buddhir yo mad-bhaktaḥ sa me priyaḥ
अर्थजो संयतात्मा, दृढ़निश्चयी योगी सदा सन्तुष्ट है, जो अपने मन और बुद्धि को मुझमें अर्पण किये हुए है, जो ऐसा मेरा भक्त है, वह मुझे प्रिय है।।
യസ്മാന്നോദ്വിജതേ ലോകോ ലോകാന്നോദ്വിജതേ ച യഃ।ഹര്ഷാമര്ഷഭയോദ്വേഗൈര്മുക്തോ യഃ സ ച മേ പ്രിയഃ॥
yasmān nodvijate loko lokān nodvijate cha yaḥ harṣhāmarṣha-bhayodvegair mukto yaḥ sa cha me priyaḥ
अर्थजिससे कोई लोक (अर्थात् जीव, व्यक्ति) उद्वेग को प्राप्त नहीं होता और जो स्वयं भी किसी व्यक्ति से उद्वेग अनुभव नहीं करता तथा जो हर्ष, अमर्ष (असहिष्णुता) भय और उद्वेगों से मुक्त है,वह भक्त मुझे प्रिय है।।
അനപേക്ഷഃ ശുചിര്ദക്ഷ ഉദാസീനോ ഗതവ്യഥഃ।സര്വാരമ്ഭപരിത്യാഗീ യോ മദ്ഭക്തഃ സ മേ പ്രിയഃ॥
anapekṣhaḥ śhuchir dakṣha udāsīno gata-vyathaḥ sarvārambha-parityāgī yo mad-bhaktaḥ sa me priyaḥ
अर्थजो अपेक्षारहित, शुद्ध, दक्ष, उदासीन, व्यथारहित और सर्वकर्मों का संन्यास करने वाला मेरा भक्त है, वह मुझे प्रिय है।।
യോ ന ഹൃഷ്യതി ന ദ്വേഷ്ടി ന ശോചതി ന കാങ്ക്ഷതി।ശുഭാശുഭപരിത്യാഗീ ഭക്ിതമാന്യഃ സ മേ പ്രിയഃ॥
yo na hṛiṣhyati na dveṣhṭi na śhochati na kāṅkṣhati śhubhāśhubha-parityāgī bhaktimān yaḥ sa me priyaḥ
अर्थजो न हर्षित होता है और न द्वेष करता है; न शोक करता है और न आकांक्षा; तथा जो शुभ और अशुभ को त्याग देता है, वह भक्तिमान् पुरुष मुझे प्रिय है।।
സമഃ ശത്രൌ ച മിത്രേ ച തഥാ മാനാപമാനയോഃ।ശീതോഷ്ണസുഖദുഃഖേഷു സമഃ സങ്ഗവിവര്ജിതഃ॥
samaḥ śhatrau cha mitre cha tathā mānāpamānayoḥ śhītoṣhṇa-sukha-duḥkheṣhu samaḥ saṅga-vivarjitaḥ
अर्थजो पुरुष शत्रु और मित्र में तथा मान और अपमान में सम है; जो शीत-उष्ण व सुखदु:खादिक द्वन्द्वों में सम है और आसक्ति रहित है।।
തുല്യനിന്ദാസ്തുതിര്മൌനീ സന്തുഷ്ടോ യേനകേനചിത്।അനികേതഃ സ്ഥിരമതിര്ഭക്ിതമാന്മേ പ്രിയോ നരഃ॥
tulya-nindā-stutir maunī santuṣhṭo yena kenachit aniketaḥ sthira-matir bhaktimān me priyo naraḥ
अर्थजिसको निन्दा और स्तुति दोनों ही तुल्य है, जो मौनी है, जो किसी अल्प वस्तु से भी सन्तुष्ट है, जो अनिकेत है, वह स्थिर बुद्धि का भक्तिमान् पुरुष मुझे प्रिय है।।
യേ തു ധര്മ്യാമൃതമിദം യഥോക്തം പര്യുപാസതേ।ശ്രദ്ദധാനാ മത്പരമാ ഭക്താസ്തേഽതീവ മേ പ്രിയാഃ॥
ye tu dharmyāmṛitam idaṁ yathoktaṁ paryupāsate śhraddadhānā mat-paramā bhaktās te ’tīva me priyāḥ
अर्थजो भक्त श्रद्धावान् तथा मुझे ही परम लक्ष्य समझने वाले हैं और इस यथोक्त धर्ममय अमृत का अर्थात् धर्ममय जीवन का पालन करते हैं, वे मुझे अतिशय प्रिय हैं।।