Mantra.Tips
ଭଗଵଦ୍ଗୀତା · ଅଧ୍ଯାଯ 13 / 18

କ୍ଷେତ୍ର-କ୍ଷେତ୍ରଜ୍ଞଵିଭାଗଯୋଗ

Bhagavad Gita Chapter 13 in Odia

Kṣhetra Kṣhetrajña Vibhāg Yog · क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ · 35 श्लोक

🌐 अपनी भाषा में पढ़ें

अध्याय सारांश

भगवद गीता का तेरवाह अध्याय क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग है। क्षेत्र शब्द का मतलब भूमि और क्षेत्ररक्षण का मतलब क्षेत्र का जानकार है। हमारा भौतिक शरीर क्षेत्र के सामान है और हमारी अमर आत्मा क्षेत्र के जानकार के सामान है। इस अध्याय में, कृष्ण भौतिक शरीर और अमर आत्मा के बीच भेद करते हैं। वह बताते हैं कि भौतिक शरीर अस्थायी और विनाशकारी है जबकि आत्मा स्थायी और शाश्वत है। भौतिक शरीर नष्ट हो सकता है लेकिन आत्मा कभी भी नष्ट नहीं हो सकती। यह अध्याय फिर भगवान का वर्णन करता है, जो की सर्वोच्च आत्मा हैं। सभी व्यक्तिगत आत्माएं सर्वोच्च आत्मा से उत्पन्न हुई हैं। जो स्पष्ट रूप से शरीर, आत्मा और सर्वोच्च आत्मा के बीच अंतर को समझ लेता है वह परमात्मा को प्राप्त कर लेता है।

🔊 किसी भी श्लोक को सुनने के लिए ▶ दबाएँ

ଅର୍ଜୁନ ଉଵାଚ ପ୍ରକୃତିଂ ପୁରୁଷଂ ଚୈଵ କ୍ଷେତ୍ରଂ କ୍ଷେତ୍ରଜ୍ଞମେଵ ଚ। ଏତଦ୍ଵେଦିତୁମିଚ୍ଛାମି ଜ୍ଞାନଂ ଜ୍ଞେଯଂ କେଶଵ॥

arjuna uvācha prakṛitiṁ puruṣhaṁ chaiva kṣhetraṁ kṣhetra-jñam eva cha etad veditum ichchhāmi jñānaṁ jñeyaṁ cha keśhava

अर्थअर्जुन ने कहा -- हे केशव ! मैं, प्रकृति और पुरुष, क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ तथा ज्ञान और ज्ञेय को जानना चाहता हूँ।।

ଶ୍ରୀ ଭଗଵାନୁଵାଚଇଦଂ ଶରୀରଂ କୌନ୍ତେଯ କ୍ଷେତ୍ରମିତ୍ଯଭିଧୀଯତେ।ଏତଦ୍ଯୋ ଵେତ୍ତି ତଂ ପ୍ରାହୁଃ କ୍ଷେତ୍ରଜ୍ଞ ଇତି ତଦ୍ଵିଦଃ॥

śhrī-bhagavān uvācha idaṁ śharīraṁ kaunteya kṣhetram ity abhidhīyate etad yo vetti taṁ prāhuḥ kṣhetra-jña iti tad-vidaḥ

अर्थश्रीभगवान् ने कहा -- हे कौन्तेय ! यह शरीर क्षेत्र कहा जाता है और इसको जो जानता है, उसे तत्त्वज्ञ जन, क्षेत्रज्ञ कहते हैं।।

କ୍ଷେତ୍ରଜ୍ଞଂ ଚାପି ମାଂ ଵିଦ୍ଧି ସର୍ଵକ୍ଷେତ୍ରେଷୁ ଭାରତ। କ୍ଷେତ୍ରକ୍ଷେତ୍ରଜ୍ଞଯୋର୍ଜ୍ଞାନଂ ଯତ୍ତଜ୍ଜ୍ଞାନଂ ମତଂ ମମ॥

kṣhetra-jñaṁ chāpi māṁ viddhi sarva-kṣhetreṣhu bhārata kṣhetra-kṣhetrajñayor jñānaṁ yat taj jñānaṁ mataṁ mama

अर्थहे भारत ! तुम समस्त क्षेत्रों में क्षेत्रज्ञ मुझे ही जानो। क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ का जो ज्ञान है, वही (वास्तव में) ज्ञान है , ऐसा मेरा मत है।।

ତତ୍କ୍ଷେତ୍ରଂ ଯଚ୍ଚ ଯାଦୃକ୍ ଯଦ୍ଵିକାରି ଯତଶ୍ଚ ଯତ୍।ସ ଯୋ ଯତ୍ପ୍ରଭାଵଶ୍ଚ ତତ୍ସମାସେନ ମେ ଶ୍ରୃଣୁ॥

tat kṣhetraṁ yach cha yādṛik cha yad-vikāri yataśh cha yat sa cha yo yat-prabhāvaśh cha tat samāsena me śhṛiṇu

अर्थइसलिये, वह क्षेत्र जो है और जैसा है तथा जिन विकारों वाला है, और जिस (कारण) से जो (कार्य) हुआ है तथा वह (क्षेत्रज्ञ) भी जो है और जिस प्रभाव वाला है, वह संक्षेप में मुझसे सुनो।।

ଋଷିଭିର୍ବହୁଧା ଗୀତଂ ଛନ୍ଦୋଭିର୍ଵିଵିଧୈଃ ପୃଥକ୍।ବ୍ରହ୍ମସୂତ୍ରପଦୈଶ୍ଚୈଵ ହେତୁମଦ୍ଭିର୍ଵିନିଶ୍ିଚତୈଃ॥

ṛiṣhibhir bahudhā gītaṁ chhandobhir vividhaiḥ pṛithak brahma-sūtra-padaiśh chaiva hetumadbhir viniśhchitaiḥ

अर्थ(क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ के विषय में) ऋषियों द्वारा विभिन्न और विविध छन्दों में बहुत प्रकार से गाया गया है, तथा सम्यक् प्रकार से निश्चित किये हुये युक्तियुक्त ब्रह्मसूत्र के पदों द्वारा (अर्थात् ब्रह्म के सूचक शब्दों द्वारा) भी (वैसे ही कहा गया है)।।

ମହାଭୂତାନ୍ଯହଙ୍କାରୋ ବୁଦ୍ଧିରଵ୍ଯକ୍ତମେଵ ଚ।ଇନ୍ଦ୍ରିଯାଣି ଦଶୈକଂ ପଞ୍ଚ ଚେନ୍ଦ୍ରିଯଗୋଚରାଃ॥

mahā-bhūtāny ahankāro buddhir avyaktam eva cha indriyāṇi daśhaikaṁ cha pañcha chendriya-gocharāḥ

अर्थपंच महाभूत, अहंकार, बुद्धि, अव्यक्त (प्रकृति), दस इन्द्रियाँ, एक मन, इन्द्रियों के पाँच विषय।।

ଇଚ୍ଛା ଦ୍ଵେଷଃ ସୁଖଂ ଦୁଃଖଂ ସଙ୍ଘାତଶ୍ଚେତନାଧୃତିଃ।ଏତତ୍କ୍ଷେତ୍ରଂ ସମାସେନ ସଵିକାରମୁଦାହୃତମ୍॥

ichchhā dveṣhaḥ sukhaṁ duḥkhaṁ saṅghātaśh chetanā dhṛitiḥ etat kṣhetraṁ samāsena sa-vikāram udāhṛitam

अर्थइच्छा, द्वेष, सुख, दुख, संघात (स्थूलदेह), चेतना (अन्त:करण की चेतन वृत्ति) तथा धृति - इस प्रकार यह क्षेत्र विकारों के सहित संक्षेप में कहा गया है।।

ଅମାନିତ୍ଵମଦମ୍ଭିତ୍ଵମହିଂସା କ୍ଷାନ୍ତିରାର୍ଜଵମ୍।ଆଚାର୍ଯୋପାସନଂ ଶୌଚଂ ସ୍ଥୈର୍ଯମାତ୍ମଵିନିଗ୍ରହଃ॥

amānitvam adambhitvam ahinsā kṣhāntir ārjavam āchāryopāsanaṁ śhauchaṁ sthairyam ātma-vinigrahaḥ

अर्थअमानित्व, अदम्भित्व, अहिंसा, क्षमा, आर्जव, आचार्य की सेवा, शुद्धि, स्थिरता और आत्मसंयम।।

ଇନ୍ଦ୍ରିଯାର୍ଥେଷୁ ଵୈରାଗ୍ଯମନହଙ୍କାର ଏଵ ଚ।ଜନ୍ମମୃତ୍ଯୁଜରାଵ୍ଯାଧିଦୁଃଖଦୋଷାନୁଦର୍ଶନମ୍॥

indriyārtheṣhu vairāgyam anahankāra eva cha janma-mṛityu-jarā-vyādhi-duḥkha-doṣhānudarśhanam

अर्थइन्द्रियों के विषय के प्रति वैराग्य, अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धवस्था, व्याधि और दुख में दोष दर्शन...৷৷.।।

ଅସକ୍ିତରନଭିଷ୍ଵଙ୍ଗଃ ପୁତ୍ରଦାରଗୃହାଦିଷୁ।ନିତ୍ଯଂ ସମଚିତ୍ତତ୍ଵମିଷ୍ଟାନିଷ୍ଟୋପପତ୍ତିଷୁ॥

asaktir anabhiṣhvaṅgaḥ putra-dāra-gṛihādiṣhu nityaṁ cha sama-chittatvam iṣhṭāniṣhṭopapattiṣhu

अर्थआसक्ति तथा पुत्र, पत्नी, गृह आदि में अनभिष्वङ्ग (तादात्म्य का अभाव); और इष्ट और अनिष्ट की प्राप्ति में समचित्तता।।

ମଯି ଚାନନ୍ଯଯୋଗେନ ଭକ୍ିତରଵ୍ଯଭିଚାରିଣୀ।ଵିଵିକ୍ତଦେଶସେଵିତ୍ଵମରତିର୍ଜନସଂସଦି॥

mayi chānanya-yogena bhaktir avyabhichāriṇī vivikta-deśha-sevitvam aratir jana-sansadi

अर्थअनन्ययोग के द्वारा मुझमें अव्यभिचारिणी भक्ति; एकान्त स्थान में रहने का स्वभाव और (असंस्कृत) जनों के समुदाय में अरुचि।।

ଅଧ୍ଯାତ୍ମଜ୍ଞାନନିତ୍ଯତ୍ଵଂ ତତ୍ତ୍ଵଜ୍ଞାନାର୍ଥଦର୍ଶନମ୍।ଏତଜ୍ଜ୍ଞାନମିତି ପ୍ରୋକ୍ତମଜ୍ଞାନଂ ଯଦତୋନ୍ଯଥା॥

adhyātma-jñāna-nityatvaṁ tattva-jñānārtha-darśhanam etaj jñānam iti proktam ajñānaṁ yad ato ’nyathā

अर्थअध्यात्मज्ञान में नित्यत्व अर्थात् स्थिरता तथा तत्त्वज्ञान के अर्थ रूप परमात्मा का दर्शन, यह सब तो ज्ञान कहा गया है, और जो इससे विपरीत है, वह अज्ञान है।।

ଜ୍ଞେଯଂ ଯତ୍ତତ୍ପ୍ରଵକ୍ଷ୍ଯାମି ଯଜ୍ଜ୍ଞାତ୍ଵାଽମୃତମଶ୍ନୁତେ।ଅନାଦିମତ୍ପରଂ ବ୍ରହ୍ମ ସତ୍ତନ୍ନାସଦୁଚ୍ଯତେ॥

jñeyaṁ yat tat pravakṣhyāmi yaj jñātvāmṛitam aśhnute anādi mat-paraṁ brahma na sat tan nāsad uchyate

अर्थमैं उस ज्ञेय वस्तु को स्पष्ट कहूंगा जिसे जानकर मनुष्य अमृतत्व को प्राप्त करता है। वह ज्ञेय है - अनादि, परम ब्रह्म, जो न सत् और न असत् ही कहा जा सकता है।।

ସର୍ଵତଃ ପାଣିପାଦଂ ତତ୍ସର୍ଵତୋଽକ୍ଷିଶିରୋମୁଖମ୍।ସର୍ଵତଃ ଶ୍ରୁତିମଲ୍ଲୋକେ ସର୍ଵମାଵୃତ୍ଯ ତିଷ୍ଠତି॥

sarvataḥ pāṇi-pādaṁ tat sarvato ’kṣhi-śhiro-mukham sarvataḥ śhrutimal loke sarvam āvṛitya tiṣhṭhati

अर्थवह सब ओर हाथ-पैर वाला है और सब ओर से नेत्र, शिर और मुखवाला तथा सब ओर से श्रोत्रवाला है; वह जगत् में सबको व्याप्त करके स्थित है।।

ସର୍ଵେନ୍ଦ୍ରିଯଗୁଣାଭାସଂ ସର୍ଵେନ୍ଦ୍ରିଯଵିଵର୍ଜିତମ୍।ଅସକ୍ତଂ ସର୍ଵଭୃଚ୍ଚୈଵ ନିର୍ଗୁଣଂ ଗୁଣଭୋକ୍ତୃ ଚ॥

sarvendriya-guṇābhāsaṁ sarvendriya-vivarjitam asaktaṁ sarva-bhṛich chaiva nirguṇaṁ guṇa-bhoktṛi cha

अर्थवह समस्त इन्द्रियों के गुणो (कार्यों) के द्वारा प्रकाशित होने वाला, परन्तु (वस्तुत:) समस्त इन्द्रियों से रहित है; आसक्ति रहित तथा गुण रहित होते हुए भी सबको धारणपोषण करने वाला और गुणों का भोक्ता है।।

ବହିରନ୍ତଶ୍ଚ ଭୂତାନାମଚରଂ ଚରମେଵ ଚ।ସୂକ୍ଷ୍ମତ୍ଵାତ୍ତଦଵିଜ୍ଞେଯଂ ଦୂରସ୍ଥଂ ଚାନ୍ତିକେ ତତ୍॥

bahir antaśh cha bhūtānām acharaṁ charam eva cha sūkṣhmatvāt tad avijñeyaṁ dūra-sthaṁ chāntike cha tat

अर्थ(वह ब्रह्म) भूत मात्र के अन्तर्बाह्य स्थित है; वह चर है और अचर भी। सूक्ष्म होने से वह अविज्ञेय है; वह सुदूर और अत्यन्त समीपस्थ भी है।।

ଅଵିଭକ୍ତଂ ଭୂତେଷୁ ଵିଭକ୍ତମିଵ ସ୍ଥିତମ୍।ଭୂତଭର୍ତୃ ତଜ୍ଜ୍ଞେଯଂ ଗ୍ରସିଷ୍ଣୁ ପ୍ରଭଵିଷ୍ଣୁ ଚ॥

avibhaktaṁ cha bhūteṣhu vibhaktam iva cha sthitam bhūta-bhartṛi cha taj jñeyaṁ grasiṣhṇu prabhaviṣhṇu cha

अर्थऔर वह अविभक्त है, तथापि वह भूतों में विभक्त के समान स्थित है। वह ज्ञेय ब्रह्म भूतमात्र का भर्ता, संहारकर्ता और उत्पत्ति कर्ता है।।

ଜ୍ଯୋତିଷାମପି ତଜ୍ଜ୍ଯୋତିସ୍ତମସଃ ପରମୁଚ୍ଯତେ।ଜ୍ଞାନଂ ଜ୍ଞେଯଂ ଜ୍ଞାନଗମ୍ଯଂ ହୃଦି ସର୍ଵସ୍ଯ ଵିଷ୍ଠିତମ୍॥

jyotiṣhām api taj jyotis tamasaḥ param uchyate jñānaṁ jñeyaṁ jñāna-gamyaṁ hṛidi sarvasya viṣhṭhitam

अर्थ(वह ब्रह्म) ज्योतियों की भी ज्योति और (अज्ञान) अन्धकार से परे कहा जाता है। वह ज्ञान (चैतन्यस्वरूप) ज्ञेय और ज्ञान के द्वारा जानने योग्य (ज्ञानगम्य) है। वह सभी के हृदय में स्थित है।।

ଇତି କ୍ଷେତ୍ରଂ ତଥା ଜ୍ଞାନଂ ଜ୍ଞେଯଂ ଚୋକ୍ତଂ ସମାସତଃ।ମଦ୍ଭକ୍ତ ଏତଦ୍ଵିଜ୍ଞାଯ ମଦ୍ଭାଵାଯୋପପଦ୍ଯତେ॥

iti kṣhetraṁ tathā jñānaṁ jñeyaṁ choktaṁ samāsataḥ mad-bhakta etad vijñāya mad-bhāvāyopapadyate

अर्थइस प्रकार, (मेरे द्वारा) क्षेत्र, ज्ञान और ज्ञेय को संक्षेपत: कहा गया। इसे तत्त्व से जानकर (विज्ञाय) मेरा भक्त मेरे स्वरूप को प्राप्त होता है।।

ପ୍ରକୃତିଂ ପୁରୁଷଂ ଚୈଵ ଵିଦ୍ଧ୍ଯନାଦୀ ଉଭାଵପି।ଵିକାରାଂଶ୍ଚ ଗୁଣାଂଶ୍ଚୈଵ ଵିଦ୍ଧି ପ୍ରକୃତିସଂଭଵାନ୍॥

prakṛitiṁ puruṣhaṁ chaiva viddhy anādī ubhāv api vikārānśh cha guṇānśh chaiva viddhi prakṛiti-sambhavān

अर्थप्रकृति और पुरुष इन दोनों को ही तुम अनादि जानो। और तुम यह भी जानो कि सभी विकार और गुण प्रकृति से ही उत्पन्न हुए हैं।।

କାର୍ଯକାରଣକର୍ତୃତ୍ଵେ ହେତୁଃ ପ୍ରକୃତିରୁଚ୍ଯତେ।ପୁରୁଷଃ ସୁଖଦୁଃଖାନାଂ ଭୋକ୍ତୃତ୍ଵେ ହେତୁରୁଚ୍ଯତେ॥

kārya-kāraṇa-kartṛitve hetuḥ prakṛitir uchyate puruṣhaḥ sukha-duḥkhānāṁ bhoktṛitve hetur uchyate

अर्थकार्य और कारण के उत्पन्न करने में हेतु प्रकृति कही जाती है और पुरुष सुख-दु:ख के भोक्तृत्व में हेतु कहा जाता है।।

ପୁରୁଷଃ ପ୍ରକୃତିସ୍ଥୋ ହି ଭୁଙ୍କ୍ତେ ପ୍ରକୃତିଜାନ୍ଗୁଣାନ୍।କାରଣଂ ଗୁଣସଙ୍ଗୋଽସ୍ଯ ସଦସଦ୍ଯୋନିଜନ୍ମସୁ॥

puruṣhaḥ prakṛiti-stho hi bhuṅkte prakṛiti-jān guṇān kāraṇaṁ guṇa-saṅgo ’sya sad-asad-yoni-janmasu

अर्थप्रकृति में स्थित पुरुष प्रकृति से उत्पन्न गुणों को भोगता है। इन गुणों का संग ही इस पुरुष (जीव) के शुभ और अशुभ योनियों में जन्म लेने का कारण है।।

ଉପଦ୍ରଷ୍ଟାଽନୁମନ୍ତା ଭର୍ତା ଭୋକ୍ତା ମହେଶ୍ଵରଃ।ପରମାତ୍ମେତି ଚାପ୍ଯୁକ୍ତୋ ଦେହେଽସ୍ମିନ୍ପୁରୁଷଃ ପରଃ॥

upadraṣhṭānumantā cha bhartā bhoktā maheśhvaraḥ paramātmeti chāpy ukto dehe ’smin puruṣhaḥ paraḥ

अर्थपरम पुरुष ही इस देह में उपद्रष्टा, अनुमन्ता ,भर्ता, भोक्ता, महेश्वर और परमात्मा कहा जाता है।।

ଏଵଂ ଵେତ୍ତି ପୁରୁଷଂ ପ୍ରକୃତିଂ ଗୁଣୈଃସହ।ସର୍ଵଥା ଵର୍ତମାନୋଽପି ଭୂଯୋଽଭିଜାଯତେ॥

ya evaṁ vetti puruṣhaṁ prakṛitiṁ cha guṇaiḥ saha sarvathā vartamāno ’pi na sa bhūyo ’bhijāyate

अर्थइस प्रकार पुरुष और गुणों के सहित प्रकृति को जो मनुष्य जानता है, वह सब प्रकार से रहता हुआ (व्यवहार करता हुआ) भी पुन: नहीं जन्मता है।।

ଧ୍ଯାନେନାତ୍ମନି ପଶ୍ଯନ୍ତି କେଚିଦାତ୍ମାନମାତ୍ମନା।ଅନ୍ଯେ ସାଂଖ୍ଯେନ ଯୋଗେନ କର୍ମଯୋଗେନ ଚାପରେ॥

dhyānenātmani paśhyanti kechid ātmānam ātmanā anye sānkhyena yogena karma-yogena chāpare

अर्थकोई पुरुष ध्यान के अभ्यास से आत्मा को आत्मा (हृदय) में आत्मा (शुद्ध बुद्धि) के द्वारा देखते हैं; अन्य लोग सांख्य योग के द्वारा तथा कोई साधक कर्मयोग से (आत्मा को देखते हैं )।।

ଅନ୍ଯେ ତ୍ଵେଵମଜାନନ୍ତଃ ଶ୍ରୁତ୍ଵାଽନ୍ଯେଭ୍ଯ ଉପାସତେ।ତେଽପି ଚାତିତରନ୍ତ୍ଯେଵ ମୃତ୍ଯୁଂ ଶ୍ରୁତିପରାଯଣାଃ॥

anye tv evam ajānantaḥ śhrutvānyebhya upāsate te ’pi chātitaranty eva mṛityuṁ śhruti-parāyaṇāḥ

अर्थपरन्तु, अन्य लोग जो स्वयं इस प्रकार न जानते हुए, दूसरों से (आचार्यों से) सुनकर ही उपासना करते हैं, वे श्रुतिपरायण (अर्थात् श्रवण ही जिनके लिए परम साधन है) लोग भी मृत्यु को नि:सन्देह तर जाते हैं।।

ଯାଵତ୍ସଞ୍ଜାଯତେ କିଞ୍ଚିତ୍ସତ୍ତ୍ଵଂ ସ୍ଥାଵରଜଙ୍ଗମମ୍।କ୍ଷେତ୍ରକ୍ଷେତ୍ରଜ୍ଞସଂଯୋଗାତ୍ତଦ୍ଵିଦ୍ଧି ଭରତର୍ଷଭ॥

yāvat sañjāyate kiñchit sattvaṁ sthāvara-jaṅgamam kṣhetra-kṣhetrajña-sanyogāt tad viddhi bharatarṣhabha

अर्थहे भरत श्रेष्ठ ! यावन्मात्र जो कुछ भी स्थावर जंगम (चराचर) वस्तु उत्पन्न होती है, उस सबको तुम क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के संयोग से उत्पन्न हुई जानो।।

ସମଂ ସର୍ଵେଷୁ ଭୂତେଷୁ ତିଷ୍ଠନ୍ତଂ ପରମେଶ୍ଵରମ୍।ଵିନଶ୍ଯତ୍ସ୍ଵଵିନଶ୍ଯନ୍ତଂ ଯଃ ପଶ୍ଯତି ପଶ୍ଯତି॥

samaṁ sarveṣhu bhūteṣhu tiṣhṭhantaṁ parameśhvaram vinaśhyatsv avinaśhyantaṁ yaḥ paśhyati sa paśhyati

अर्थजो पुरुष समस्त नश्वर भूतों में अनश्वर परमेश्वर को समभाव से स्थित देखता है, वही (वास्तव में) देखता है।।

ସମଂ ପଶ୍ଯନ୍ହି ସର୍ଵତ୍ର ସମଵସ୍ଥିତମୀଶ୍ଵରମ୍।ନ ହିନସ୍ତ୍ଯାତ୍ମନାଽଽତ୍ମାନଂ ତତୋ ଯାତି ପରାଂ ଗତିମ୍॥

samaṁ paśhyan hi sarvatra samavasthitam īśhvaram na hinasty ātmanātmānaṁ tato yāti parāṁ gatim

अर्थनिश्चय ही, वह पुरुष सर्वत्र सम भाव से स्थित परमेश्वर को समान हुआ आत्मा (स्वयं) के द्वारा आत्मा (स्वयं) का नाश नहीं करता है, इससे वह परम गति को प्राप्त होता है।।

ପ୍ରକୃତ୍ଯୈଵ କର୍ମାଣି କ୍ରିଯମାଣାନି ସର୍ଵଶଃ।ଯଃ ପଶ୍ଯତି ତଥାଽଽତ୍ମାନମକର୍ତାରଂ ପଶ୍ଯତି॥

prakṛityaiva cha karmāṇi kriyamāṇāni sarvaśhaḥ yaḥ paśhyati tathātmānam akartāraṁ sa paśhyati

अर्थजो पुरुष समस्त कर्मों को सर्वश: प्रकृति द्वारा ही किये गये देखता है तथा आत्मा को अकर्ता देखता है, वही (वास्तव में) देखता है।।

ଯଦା ଭୂତପୃଥଗ୍ଭାଵମେକସ୍ଥମନୁପଶ୍ଯତି।ତତ ଏଵ ଵିସ୍ତାରଂ ବ୍ରହ୍ମ ସମ୍ପଦ୍ଯତେ ତଦା॥

yadā bhūta-pṛithag-bhāvam eka-stham anupaśhyati tata eva cha vistāraṁ brahma sampadyate tadā

अर्थयह पुरुष जब भूतों के पृथक् भावों को एक (परमात्मा) में स्थित देखता है तथा उस (परमात्मा) से ही यह विस्तार हुआ जानता है, तब वह ब्रह्म को प्राप्त होता है।।

ଅନାଦିତ୍ଵାନ୍ନିର୍ଗୁଣତ୍ଵାତ୍ପରମାତ୍ମାଯମଵ୍ଯଯଃ।ଶରୀରସ୍ଥୋଽପି କୌନ୍ତେଯ କରୋତି ଲିପ୍ଯତେ॥

anāditvān nirguṇatvāt paramātmāyam avyayaḥ śharīra-stho ’pi kaunteya na karoti na lipyate

अर्थहे कौन्तेय ! अनादि और निर्गुण होने से यह परमात्मा अव्यय है। शरीर में स्थित हुआ भी, वस्तुत:, वह न (कर्म) करता है और न (फलों से) लिप्त होता है।।

ଯଥା ସର୍ଵଗତଂ ସୌକ୍ଷ୍ମ୍ଯାଦାକାଶଂ ନୋପଲିପ୍ଯତେ।ସର୍ଵତ୍ରାଵସ୍ଥିତୋ ଦେହେ ତଥାଽଽତ୍ମା ନୋପଲିପ୍ଯତେ॥

yathā sarva-gataṁ saukṣhmyād ākāśhaṁ nopalipyate sarvatrāvasthito dehe tathātmā nopalipyate

अर्थजिस प्रकार सर्वगत आकाश सूक्ष्म होने के कारण लिप्त नहीं होता, उसी प्रकार सर्वत्र देह में स्थित आत्मा लिप्त नहीं होता।।

ଯଥା ପ୍ରକାଶଯତ୍ଯେକଃ କୃତ୍ସ୍ନଂ ଲୋକମିମଂ ରଵିଃ।କ୍ଷେତ୍ରଂ କ୍ଷେତ୍ରୀ ତଥା କୃତ୍ସ୍ନଂ ପ୍ରକାଶଯତି ଭାରତ॥

yathā prakāśhayaty ekaḥ kṛitsnaṁ lokam imaṁ raviḥ kṣhetraṁ kṣhetrī tathā kṛitsnaṁ prakāśhayati bhārata

अर्थहे भारत ! जिस प्रकार एक ही सूर्य इस सम्पूर्ण लोक को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार एक ही क्षेत्री (क्षेत्रज्ञ) सम्पूर्ण क्षेत्र को प्रकाशित करता है।।

କ୍ଷେତ୍ରକ୍ଷେତ୍ରଜ୍ଞଯୋରେଵମନ୍ତରଂ ଜ୍ଞାନଚକ୍ଷୁଷା।ଭୂତପ୍ରକୃତିମୋକ୍ଷଂ ଯେ ଵିଦୁର୍ଯାନ୍ତି ତେ ପରମ୍॥

kṣhetra-kṣhetrajñayor evam antaraṁ jñāna-chakṣhuṣhā bhūta-prakṛiti-mokṣhaṁ cha ye vidur yānti te param

अर्थइस प्रकार, जो पुरुष ज्ञानचक्षु के द्वारा क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के भेद को तथा प्रकृति के विकारों से मोक्ष को जानते हैं, वे परम ब्रह्म को प्राप्त होते हैं।।